छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी , एक युवक की मौके पर ही मौत / कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा , इस सीट से लड़ सकते है चुनाव / वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने BJP प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को लेकर दिया बड़ा बयान , कही ऐसी बात की,, / छत्तीसगढ़ - कोर्ट ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को किया दोषमुक्त , 15 दिन थे जेल में , जाने क्या था मामला / पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रमक हुए सुरेंद्र दाऊ , गंभीर आरोप लगाते हुए दे दी सीधी चुनौती / जांजगीर लोकसभा में होने लगा कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया का विरोध , पार्टी के लिए बढ़ी सिरदर्दी / छत्तीसगढ़ - खेल मंत्री का बड़ा बयान , खराबी EVM मशीन में नही बल्कि भूपेश बघेल की,, / छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / 
छत्तीसगढ़ में सामने आई पति की हैवानियत , पत्नी को आग के हवाले कर पहुँच गया थाने और पुलिस से कहा की ,,

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में सामने आई पति की हैवानियत , पत्नी को आग के हवाले कर पहुँच गया थाने और पुलिस से कहा की ,,

29.55

दुर्ग
भिलाई 10 नवम्बर 2020 - सोमवार की दोपहर एक महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद जलती हालत में छोड़कर थाने पहुंच गया। पुलिस से कहा, पत्नी को जिंदा जला दिया है, उसे जेल भेज दो। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था महिला को 70 फीसदी जली हालत में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुपेला क्षेत्र स्थित कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी आनंद मौर्या और डॉली साहू (22) की करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। आनंद को संदेह था कि डॉली के किसी और से संबंध हैं। इसको लेकर वह करवा चौथ के दिन से उसकी पिटाई कर रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। 

इस पर आनंद ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और पत्नी पर डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसे जलता छोड़कर सुपेला थाना पहुंच गया। वहां जाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी को चरित्र पर संदेह के चलते आग लगा दी है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाय। इस पर पुलिस आनंद को लेकर उसके घर पहुंची, लेकिन डॉली नहीं मिली। पूछताछ में पता चला कि उसे पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पति आनंद के जाने के बाद पड़ोसी चीख पुकार सुनकर पहुंचे तो डॉली बुरी तरह से जल रही थी। इस पर आसपास के लोगों ने उसकी आग बुझाई। फिर डॉली ने खुद ही अपने मोबाइल से कॉल कर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने डॉली को 70 फीसदी जली हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के बयान लेने के बाद आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/