छत्तीसगढ़ - इस तारीख को खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त , CM साय ने दी जानकारी / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / 
मास्क को लेकर जांजगीर जिला प्रशासन हुआ सख्त , जिले के 09 ब्लाक में इतने लोगो पर हुई कार्यवाही , पढ़े पूरा अपडेट ,,

   cgwebnews.in   

मास्क को लेकर जांजगीर जिला प्रशासन हुआ सख्त , जिले के 09 ब्लाक में इतने लोगो पर हुई कार्यवाही , पढ़े पूरा अपडेट ,,

49.51

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 19 अक्टूबर 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में कोरोना संक्रमण की  रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निर्देशों के उल्लंघन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की जा रही है। कलेक्टर  ने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों, जनपदों के सीईओ एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर कोरोना वायरस की रोकथाम  और बचाव के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए हैं।  
 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि जनपद पंचायत पामगढ, बम्हनीडीह, बलौदा, अकलतरा, सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा, नवागढ़, डभरा की सभी नागरिकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर थूकने, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग नहीं करने, फिजिकल डिस्टेंस आइसोलेशन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करवाने के लिए अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी।   

सभी जनपद पंचायतों से अब तक कुल 596 प्रकरणों में 17 हजार 460 रूपए के अर्थदण्ड की वसूली की गई। कोरोना संक्रमण वैश्विक महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से बचाव के उपाय के लिए दैनिक व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है।  इस हेतु मास्क का उपयोग, 2 गज की दूरी का पालन करना,  बार.बार हाथ धोना जैसे तरीके हैं तथा इस दिशा में प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

जनपद पंचायत बम्हनीडीह में मास्क न पहनने पर हुई कार्यवाही में अब जुर्माने के तौर पर 140 प्रकरणों में 4 हजार 200 रूपये वसूल किए गए।   जनपद पंचायत जैजैपुर में 76 प्रकरणों में 2 हजार 280 रूपए, पामगढ़ में 128 प्रकरणों में 3 हजार 420 रूपए, अकलतरा में 7 प्रकरणों में 710 रूपए,  मालखरौदा में 42 प्रकरणों में 1 हजार 260 रूपए, डभरा में 78 प्रकरणों में 2 हजार 340 रूपए एवं नवागढ में 39 प्रकरणों में 1 हजार 170 रूपए की वसूली की गई। जनपद पंचायत बलौदा में 86 प्रकरण में 2 हजार 580 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/