छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
जांजगीर चाम्पा जिले में नकली नोट खपाते समय फरार दूसरा आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे ,,

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में नकली नोट खपाते समय फरार दूसरा आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे ,,

23.86

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 16 अक्टूबर 2020 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 29.11.19 को दोपहर में नैला फाटक के पास अन्नपूर्णा किराना दुकान में दो युवक राजश्री खरीदने के बहाने से 50 रुपये के नकली नोट से दुकान में राजश्री खरीद रहे थे दुकान संचालक को संदेह होने पर फाटक के पास ड्यूटी कर रहे यातायात आरक्षक को बताया  जिस पर आरोपी विष्णु दास वैष्णव पिता तुलसी दास उम्र 25 वर्ष साकिन करमंदा थाना बलौदा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 50-50 रुपये के कुल 63 नग एवं 500 के 4 नग नोट एवं नोट छापने का प्रिंटर एवं अन्य सामान को जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का फरार दूसरा आरोपी विमल दास पिता श्याम दास वैष्णव निवासी करमंदा का बहुत दिनों बाद अपने घर आया हुआ है मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर जितेंद्र चंद्राकर के मार्गदर्शन में फरार आरोपी विमल दास पिता श्याम दास वैष्णव उम्र 28 वर्ष साकिन करमंदा थाना बलौदा को रेड कर गिरफ्तार किया गया ,आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि आरोपी विष्णु दास के साथ मिलकर नकली नोट छपाई करते थे और वह नकली नोट खपाने के लिए भी साथ जाता था घटना दिनांक को भी वह नैला फाटक के पास विष्णु दास के साथ नकली नोट खपाने गया था, लेकिन मौका देखकर फरार हो गया था और पकड़े जाने के डर से लगातार ठिकाने बदल रहा था, कि आज दिनांक 16.10.20 को वह पकड़ा गया। आरोपी को 489 क,ख़,ग,घ,34 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है,जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नैला उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे एवं चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/