शादी की बात को लेकर प्रेमिका पंहुची प्रेमी के घर , प्रेमी परिवार सहित हुआ फरार , फिर हुआ यह,, / हाफपैंट और बनियान पहन कर बाईक में स्टंट करना CMHO साहब को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / सक्ती - आयुष को मिली बड़ी जिम्मेदारी , नियुक्ति के बाद आयुष ने बताई अपनी प्राथमिकता / नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहले से ज्यादा पॉवरफुल हुए राहुल गांधी , जाने क्या होगी उनकी पॉवर और कितनी होगी सैलरी / छत्तीसगढ़ - पार्षद हुआ सड़क हादसे का शिकार , इलाज के दौरान हुई मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - घर मे चोरी करने घुसा इंजीनियरिंग पास चोर , बना लिया पति-पत्नी का अश्लील VIDEO , फिर किया यह काम,, / छत्तीसगढ़ - खत्म हुई गर्मी की छुट्टियां , कल से खुलेंगे स्कूल , सरकार ने पालकों से की यह अपील / शादी के बाद भी युवती प्रेमी से मोबाईल पर करती थी बात , आधी रात को प्रेमी को बुलाया ससुराल फिर,, / छत्तीसगढ़ - मानसून ने एक बार पकड़ी रफ्तार , इन जिलों में आज देर रात से शुरू हो सकता है तेज बारिश का दौर / 
TI के संरक्षण में भाजपा नेता चला रहा था सट्टे का अड्डा , नेता जी हुए गिरफ्तार और TI महोदय हुए सस्पेंड

   cgwebnews.in   

TI के संरक्षण में भाजपा नेता चला रहा था सट्टे का अड्डा , नेता जी हुए गिरफ्तार और TI महोदय हुए सस्पेंड

45.59

मध्य प्रदेश
इंदौर 23 मई 2024 - जिले में बुधवार को परदेशीपुरा और एमआईजी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी। इसमें खजराना थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता के घर चल रहे सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर लाखों रुपए का सट्टा पकड़ा था। मौके से पुलिस ने 11 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, 8 मोबाइल, सट्टा पर्ची लिखने के 9 बंडल रोल बरामद किए थे। इसमें पुलिस ने भाजपा नेता सलीम मंसूरी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिस दौरान रेड की गई उस समय इस कार्रवाई में खजराना पुलिस को दूर रखा गया था।

दरअसल, यहां लंबे समय से अंकों और ताश-पत्तों का सट्टा संचालित किया जा रहा था। पूर्व में डीसीपी ने टीआई को चेतावनी भी दी थी। फिर भी सट्‌टे का अड्‌डा बंद नहीं हुआ। इस पर डीसीपी ने दो अन्य क्षेत्र के आईपीएस अधिकारियों की दो टीम बनाकर दबिश दी थी।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता सलीम मंसूरी ने खजराना थाने के पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर अड्‌डे का बेखौफ संचालन कर रहा था। इसलिए DCP विश्वकर्मा ने खजराना थाने के स्टाफ को जानकारी दिए बिना कार्रवाई की। उन्होंने ACP विजय नगर कृष्णलाल चंदानी और ACP परदेशीपुरा नरेंद्रसिंह रावत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोनों ACP थाना एमआईजी और परदेशीपुरा टीआई के साथ उन्हीं के थानों के जवानों को लेकर दबिश देने खजराना पहुंचे तो सट्‌टा चलाने वालों को भनक तक नहीं लगी।

दोनों थाना प्रभारियों सहित IPS की टीम सलीम मंसूरी के पूरे मकान को घेर कर हर कमरे में पहुंचे। यहां खुले रूप से सट्टा होता देख खुद पुलिस चकरा गई। जब वहां पुलिस पहुंची तो नेता सलीम मंसूरी ने उनके साथ हुज्जत कर रोकने की कोशिश की। वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर DCP अभिनय विश्वकर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/