c
सक्ती - सटोरिया कालू सेट्टी को लेकर ताजा UPDATE , जाने आज कँहा बीतेगी कालू सेट्टी की रात / छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सड़क हादसा UPDATE - 15 से बढ़ कर इतनी हुई मृतकों की संख्या , CM साय ने जताया शोक / छत्तीसगढ़ - खुदाई के दौरान मुरुम खदान धंसी , तीन मजदूर दबे , एक मजदूर कि मौत / जांजगीर चाम्पा - युवती के साथ हैवानियत , आरोपी ने बाथरूम में बंद कर किया रेप / छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा हादसा - 15 मजदूरों की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या , रेस्क्यू जारी / सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने ऐसा क्यों कहा कि तैयार है हम , क्या है इस बात का मतलब , पढ़े इस खबर में / छत्तीसगढ़ में रेल हादसा - मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे , रेल परिचालन हुआ बाधित / छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दिया खौफनाक मौत , युवती को तड़फने का भी नही मिला मौका / छत्तीसगढ़ - एक-एक कर पुलिस की तीन गाड़ी खड़ी ट्रक से टकराई , एक आरक्षक की मौत और 04 पुलिसकर्मी घायल / 
एक युवती को दिल दे बैठे तीन युवक , तीनो ही उससे करने लगे बेपनाह मुहब्बत , फिर हुआ यह,,

   cgwebnews.in   

एक युवती को दिल दे बैठे तीन युवक , तीनो ही उससे करने लगे बेपनाह मुहब्बत , फिर हुआ यह,,

27.87

नई दिल्ली
नई दिल्ली 10 मई 2024 - राजधानी दिल्‍ली के ओखला विहार इंडस्ट्रियल एरिया से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक लड़की को तीन लड़के अपनी महबूबा मान बैठे। इसके बाद इन लड़कों में तकरार इतनी बढ़ गई कि 8वीं-9वीं फेल दो लड़कों ने तीसरे को रास्ते से हटाने के लिए खूनी शाजिश रच दिया। 

दोनो लड़कों ने मिलकर पहले 18 साल के एक लड़के को पार्क में बुलाया और फिर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार डाला। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक एक PCR कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने सूचना दी कि ओखला इलाके में एक लड़के को चोट लगी है और उसे अस्‍पताल पहुंचाना है। जब‍ तक पुलिस वहां पहुंची 6 बजकर 22 मिनट पर एक और PCR कॉल अपोलो अस्‍पताल से आई। उसे ICU में भर्ती कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि पुलिस अपोलो अस्‍पताल पहुंचने के साथ ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट के साथ मौका ए वारदात पर पहुंची और क्राइम सीन का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि मृतक जेजे कैंप के ही दो लड़कों एक नाबालिग और धर्मेंद्र के साथ सलोरा पार्क में गया था। करीब 5 बजे के आसपास मृतक पार्क से बाहर आ गया और जैसे ही अपनी बाईक पर बैठा, अचानक नीचे फुटपाथ पर गिर गया उसकी गर्दन से खून बहने लगा। जांच में पता चला कि 8वीं और 9वीं तक पढ़े इन दोनों लड़कों ने पार्क के अंदर ही मृतक की गर्दन पर चाकुओं से वार किया था।

जांच में तीनों लड़कों में इलाके की एक लड़की को लेकर लड़ाई की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने IPC की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों अभियुक्‍तों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/