c
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा हादसा - 15 मजदूरों की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या , रेस्क्यू जारी / सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने ऐसा क्यों कहा कि तैयार है हम , क्या है इस बात का मतलब , पढ़े इस खबर में / छत्तीसगढ़ में रेल हादसा - मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे , रेल परिचालन हुआ बाधित / छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दिया खौफनाक मौत , युवती को तड़फने का भी नही मिला मौका / छत्तीसगढ़ - एक-एक कर पुलिस की तीन गाड़ी खड़ी ट्रक से टकराई , एक आरक्षक की मौत और 04 पुलिसकर्मी घायल / सक्ती से बड़ी खबर - ट्रेन से कटकर युवक की मौत , लाश के उड़े चिथड़े , नही हो पा रही है पहचान / सक्ती - सेल्फी लेने के दौरान बोरई नदी के पुल से नीचे गिरी युवती , हालत नाजुक / नाबालिग भतीजी से हवस का भूख मिटाता था सगा चाचा , प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा / सक्ती - अपने साथ कई और लोगो को जेल लेकर जाएगा सटोरिया कालू सेट्टी?? , जाने क्या है मामला / 
सगाई के चार दिन बाद ही 03 हजार की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

   cgwebnews.in   

सगाई के चार दिन बाद ही 03 हजार की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

95.99

देश
फतेहपुर 09 मई 2024 - राजस्थान के फतेहपुर सीकर में सगाई के चार दिन बाद ही एक महिला पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला पटवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. बताया जा रहा है कि महिला पटवारी की 10 महीने पहले ही नियुक्ति हुई और तीन दिन पहले ही उसकी सगाई हुई है।

पूरा मामला फतेहपुर तहसील कार्यालय में उदनसर पंचायत का है. जहां उदनसर पंचायत महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है. उन्होंने विरासत के नामांतरण के बदले में रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद सीकर की एसीबी टीम ने बुधवार दोपहर को ये कार्रवाई की।

ACB के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उदनसर में विरासत के नामांतरण के लिए झुंझुनूं की रहने वाली पटवारी निकिता ने तीन हजार की रिश्वत मांगी है। DSP के मुताबिक महिला पटवारी ने बुधवार को तहसील कार्यालय में परिवादी से ये राशि मंगवाई. दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही उसने कमरे के बाहर गैलेरी में रुपये लिए, वैसे ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक महिला पटवारी की पिछले साल जुलाई में ही पहली नियुक्ति हुई थी और तीन दिन पहले ही उसकी सगाई भी हुई. इसके लिए वह छुट्टी लेकर गांव भी गई हुई थी. ACB द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर वह मुंह छिपाती रही. पटवारी ने जिस जमीन के लिए रिश्वत ली, उसका नामांतरण पांच मई को ही खुल चुका था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/