c
छत्तीसगढ़ - देवर ने भाभी की इज्ज़त पर डाला हाथ , पहले फाडे भाभी के कपड़े फिर किया,,, / छत्तीसगढ़ - अम्बिकापुर से आ रही रॉयल बस हादसे का शिकार , यात्रियों में मची अफरातफरी / छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमी जोड़े की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी  / सक्ती - जेलर के सामने फेल हुआ सटोरिया कालू सेट्टी का हर पैतरा , काम नही आया रसूख और रुपया / छत्तीसगढ़ - सुने मकान में मोहम्मद अरसद की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटी , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / सक्ती - सटोरिया कालू सेट्ठी जेल में रहेगा या फिर हॉस्पिटल में ?? , इस बात पर दांव लगना हुआ शुरू / सक्ती- IPL सट्टे का बड़ा बुकी अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी गिरफ्तार , My Diamond एप से खिलाता था सट्टा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराई , हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत / 
मतदान दल को ला रही बस में लगी भीषण आग , 3 EVM जल कर खाक , मतदानकर्मियों ने कूदकर बचाई जान

   cgwebnews.in   

मतदान दल को ला रही बस में लगी भीषण आग , 3 EVM जल कर खाक , मतदानकर्मियों ने कूदकर बचाई जान

56.69

मध्य प्रदेश
बैतूल 08 मई 2024 - मध्य प्रदेश के बैतूल में EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई. इसमें 3 EVM जल गई हैं. हादसा साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास मंगलवार रात 11.30 बजे हुआ. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सभी कर्मचारी सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक बस साईखेड़ा क्षेत्र में मतदान के बाद कर्मचारियों और EVM लेकर बैतूल आ रही थी. इसमें 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे. आग भड़कते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. सभी मतदान सामग्री लेकर जल्दी नीचे उतर गए. ड्राइवर ने भी कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे. बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड को मौके पर भिजवाया गया। टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया. वहीं, कर्मचारियों और ईवीएम को लाने के लिए दूसरी बस भेजी गई. इसके बाद उन्हें बैतूल लाया गया।

बताया जा रहा है की बस के गियर बॉक्स में आग लगी, जो तेजी से फैली. आग देख ड्राइवर ने मतदान कर्मियों को तत्काल नीचे उतरने का कहा और बस धीमी कर नीचे कूद गया. बस में मुलताई विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर , 276 डूंडर , 277 गेहूंबारसा 1,278 गेहूंबारसा 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल मतदान केंद्र के मतदान कर्मी सवार थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/