c
सट्टे के गढ़ सक्ती में पुलिस का एक और प्रहार , राम मंदिर के पास से ऑनलाईन सट्टे का बड़ा बुकी गिरफ्तार / दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर BCA के छात्र ने लगाई फाँसी , छात्र की हालत देखकर सदमे में परिजन / राहुल गांधी को जिताने नही बल्कि हराने के लिए रायबरेली गए है भूपेश बघेल , पूर्व कांग्रेस नेत्री का आरोप  / छत्तीसगढ़ - विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने लॉज में दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - सनकी युवक ने इस वजह से एक ही परिवार के 05 लोगो को उतारा मौत के घाट , 05 साल पहले वो,, / छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी 50 हजार की सुपारी , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे / छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - देर रात घर मे घुसे दो युवक , नाबालिग के साथ करना चाहते थे गैंगरेप , फिर हुआ यह / 
छत्तीसगढ़ - राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के लिए खड़ा किया बखेड़ा , ताबड़तोड़ आरोपो ने कांग्रेस में मची खलबली

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के लिए खड़ा किया बखेड़ा , ताबड़तोड़ आरोपो ने कांग्रेस में मची खलबली

22.85

रायपुर
रायपुर 06 मई 2024 - राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद मीडिया से बातचीत की हैं। इस बातचीत में राधिका खेड़ा ने कांग्रेस संचार विभाग के नेता सुशील आनंद शुक्ला पर गंम्भीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े नेताओं के खिलाफ भी बातें कही हैं। राधिका ने एक बड़ा खुलासा करते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी के यात्रा के दौरान कोरबा में उनसे पूछा गया कि क्या वह शराब पीती हैं। साथ ही उनका दरवाजा भी बार-बार खटखटाया गया।

राधिका खेड़ा ने बताया कि इस विवाद के बाद उन्हें प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ छोड़ने को कहा था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें किसी भी तरह के डिबेट में भी शामिल होने से रोका गया। राधिका ने खुलासा किया कि अपने साथ हुई बदसलूकी के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई बड़े नेताओं को फोन लगाया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। कई दिनों के गुहार के बाद भी जब किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई तब उन्होंने इस्तीफे पर फैसला लिया। इससे पहले उन्होंने खुद भी मीडिया से दूरी बनाई थी।

राधिका ने साफतौर पर कहा कि ‘उनके खिलाफ साजिश रची गई हैं। अपने साथ हुए घटनाक्रम के बाद जब उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया तब वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उन्हें फोन किया। राधिका ने यह भी बताया की छग के पूर्व CM भूपेश बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ छोड़ देने को भी कहा था। राधिका खेड़ा ने कहा कि राजीव भवन में जब उन्‍हें कमरे में बंद करके दुर्व्‍यवाहर किया गया तब कमरे में तीन सुशील आनंद शुक्‍ला, सुरेंद्र वर्मा और नितिन भंसाली मौजूद थे। 

राधिका खेड़ा ने कहा कि अब मुझे मीडिया के माध्‍यम से पता चला है कि वहां 5 लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। जो दो लोग वहां मौजूद नहीं थे फिर भी वहां उपस्थित बताया जा रहा है वे दो मुसलमान हैं। राधिका खेड़ा ने  पुलिस से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि यदि पांच लोग वहां मौजूद थे, तो उन्‍होंने मुझे कमरे में बंद क्‍यों किया था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

BREAKING
सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे
https://free-hit-counters.net/