c
छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पुलिस लेकर पंहुची प्रेग्नेंट प्रेमिका , सक्ती का रहने वाला है प्रेमी नंदलाल / छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यो में लू का अलर्ट , पारा हुआ 50 के पार , पांच दिनों तक ऐसे ही रहेंगे हालात / सट्टे के गढ़ सक्ती में पुलिस का एक और प्रहार , राम मंदिर के पास से ऑनलाईन सट्टे का बड़ा बुकी गिरफ्तार / दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर BCA के छात्र ने लगाई फाँसी , छात्र की हालत देखकर सदमे में परिजन / राहुल गांधी को जिताने नही बल्कि हराने के लिए रायबरेली गए है भूपेश बघेल , पूर्व कांग्रेस नेत्री का आरोप  / छत्तीसगढ़ - विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने लॉज में दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - सनकी युवक ने इस वजह से एक ही परिवार के 05 लोगो को उतारा मौत के घाट , 05 साल पहले वो,, / छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी 50 हजार की सुपारी , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे / 
ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर पर ED की दबिस , नोटो का पहाड़ देखकर अधिकारियों के उड़े होश

   cgwebnews.in   

ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर पर ED की दबिस , नोटो का पहाड़ देखकर अधिकारियों के उड़े होश

68.89

झारखंड
रांची 06 मई 2024 - झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव (PS) के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है।

कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से ED को अब तक 20 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है. नोटों की गिनती के लिए मशीन की मदद ली जा रही है. गिनती अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के PS संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई. ED ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।

ED ने आलमगीर आलम के पीएस के सहायक समेत कई और ठिकानों पर छापेमारी की है. जिसमें राज्य के पथ निर्माण विभाग में इंजीनियर विकास कुमार के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है।

मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के चार बार विधायक रहे हैं. आलम अभी झारखंड सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री हैं. इससे पहले आलमगीर आलम 20 अक्टूबर 2006 से 12 दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे. 2000 में पहली बार वह विधायक बने।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

BREAKING
सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे
https://free-hit-counters.net/