छत्तीसगढ़ - सरकारी हॉस्पिटल के नर्स का VIDEO वायरल , मरीजों के साथ कर रही थी गंदी हरकत / छत्तीसगढ़ - कुँए में जहरीली गैस का रिसाव , सफाई करने कुँए में उतरे युवक की मौत / भारत का एक ऐसा जिला जँहा हर महीने के इस तारीख को 4487 महिलाएं हो जाती है विधवा , जाने क्या है मामला / नौकरी के लिए कंपनी ने युवती के सामने रखी ऐसी शर्त की जिसे जानकर युवती हुई आग बबूला , जाने क्या है शर्त  / छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता और कलेक्टर के बहस का ऑडियो वायरल , इस वायरल ऑडियो से गरमाई राजनीति / छत्तीसगढ़ - 17 साल के प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - स्कूल के सेप्टिक टैंक में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों की लग गई लॉटरी , अग्निवीरो को लेकर CM साय ने किया बड़ा एलान / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - INDIRA IVF हॉस्पिटल सील , इस मामले में प्रसासन ने की कार्यवाही / 
युवा नेता व पूर्व कांग्रेस विधायक ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी , पार्टी में शोक की लहर

   cgwebnews.in   

युवा नेता व पूर्व कांग्रेस विधायक ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी , पार्टी में शोक की लहर
भीलवाड़ा 04 अप्रैल 2024 - राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता विवेक धाकड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या की है. पूर्व विधायक के निधन की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैलते हुए शोक की लहर छा गई।

बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा के सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाले पूर्व विधायक विवेक धाकड़ अपने आवास पर अचेत अवस्था में मिले थे, जिसके बाद तुरंत उन्हें जिला चिकित्सालय में लाया गया था. यहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर्स ने बताया कि उनके हाथ की नस कटी हुई थी. प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है. ये सूचना मिलने के बाद सुभाष नगर पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया. इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

बता दे कि कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ भीलवाड़ा की मांडलगढ़ विधानसभा सीट से 4 बार चुनाव लड़े. लेकिन उन्हें जीत उपचुनाव में हासिल हुई. 2018 का उपचुनाव उन्होंने तब जीता जब प्रदेश में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं. यह उपचुनाव कीर्ति बाईसा के निधन के कारण हुआ था. धाकड़ मांडलगढ़ से 9 माह तक विधायक रहे. तीन मूल चुनाव में उनको हार मिली. विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट से ही 2013, 2018 और 23 में भी भाग्य आजमाया था. मगर तीनों बार उनको कामयाबी नहीं मिली।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/