छत्तीसगढ़ - सरकारी हॉस्पिटल के नर्स का VIDEO वायरल , मरीजों के साथ कर रही थी गंदी हरकत / छत्तीसगढ़ - कुँए में जहरीली गैस का रिसाव , सफाई करने कुँए में उतरे युवक की मौत / भारत का एक ऐसा जिला जँहा हर महीने के इस तारीख को 4487 महिलाएं हो जाती है विधवा , जाने क्या है मामला / नौकरी के लिए कंपनी ने युवती के सामने रखी ऐसी शर्त की जिसे जानकर युवती हुई आग बबूला , जाने क्या है शर्त  / छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता और कलेक्टर के बहस का ऑडियो वायरल , इस वायरल ऑडियो से गरमाई राजनीति / छत्तीसगढ़ - 17 साल के प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - स्कूल के सेप्टिक टैंक में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों की लग गई लॉटरी , अग्निवीरो को लेकर CM साय ने किया बड़ा एलान / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - INDIRA IVF हॉस्पिटल सील , इस मामले में प्रसासन ने की कार्यवाही / 
सिटी कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने गोली मार कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

सिटी कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने गोली मार कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
इटावा 01 अप्रैल 2024 - इटावा जिले के सिविल लाइन थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने सहकर्मी की रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने दरोगा के आत्महत्या करने की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार शाम 7 बजे के आसपास सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र वर्मा (37) ने किराए के आवास वृंदावन कॉलोनी में खुद को गोली मार कर जान दे दी।

दरोगा के आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.दरोगा मूल रूप से हरदोई जिले के पुचखोरा गांव के रहने वाले थे. दरोगा सत्येंद्र वर्मा के परिवार में पत्नी सविता वर्मा और बेटी आस्था और बेटा अनुराग है. 2018 बैच के दरोगा सतेंद्र वर्मा अपने पिता की मौत के बाद पुलिस सेवा में आए थे।

आत्महत्या करने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है. लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि दरोगा सत्येंद्र वर्मा का अपनी पत्नी से किसी मुद्दे को लेकर के गंभीर विवाद चल रहा था.जिसके बाद उन्होंने देर शाम 7 बजे के आसपास अपने वृंदावन कॉलोनी स्थित आवास पर जान दे दी. दरोगा के आत्महत्या करने के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम  जांच के लिए पहुंच गई है. पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर घटनाक्रम को लेकर के गहन पड़ताल करने में जुटे हुए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/