जांजगीर चाम्पा - अब तक का सबसे बड़ा सड़क हादसा , ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी सहित बेटा और बेटी की मौत / केंद्र से अधिसूचना जारी होते ही दिल्ली से छत्तीसगढ़ पँहुची CBI की टीम , बिरनपुर के लिए हुई रवाना / प्रेमिका के इंकार करने पर हैवान बना प्रेमी , पहले बांधकर किया रेप फिर लोहे के गर्म रॉड से,, / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस तो ट्रक ने रगड़ा , एक बाराती का सिर हुआ धड़ से अलग वही दो के हाथ हुए अलग / छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के बयान से बवाल , लोगो को दी गर्दन काटने की नसीहत , VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / IPL मैच अब तक लगने वाली सट्टे की रकम को जानकर उड़ जाएंगे होश , पढ़े सटोरिये का कबूलनामा  / NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा हादसा , बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत / छत्तीसगढ़ - बच्चे को जन्म देने के बाद माँ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / 
छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रैंड से लिया ब्रेकअप का बदला , दो दोस्तो के साथ मिलकर किया गैंगरेप

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रैंड से लिया ब्रेकअप का बदला , दो दोस्तो के साथ मिलकर किया गैंगरेप

14.97

बिलासपुर
बिलासपुर 27 मार्च 2024 - न्यायधानी में नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की का एक्स बाॅयफ्रेंड था, जिससे लड़की ने अपना ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

गैंगरेप की ये वारदात बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की प्राइवेट जॉब करती है। घटना के दिन वह शाम के वक्त अपने काम के बाद घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसका एक्स बाॅयफ्रेंड अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। उससे बातचीत करते हुए उसे अपने झांसे में लेकर बाइक पर बैठाकर उसे एक मकान में ले गए। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। 

उधर लड़की के पूरी रात घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उसकी तलाश में जुट गये। बुधवार की सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटकर लड़की जब अपने घर पहुंची, तब उसने आपबीती बताई। उसने बताया कि तीन लड़के उसे उठाकर ले गए थे। रात में उसे बंधक बनाने के बाद उसके साथ मारपीट करने के बाद गैंगरेप किया गया। पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। 

पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में एक्शन लेते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि लड़की का इस वारदात में शामिल एक आरोपी के साथ अफेयर चल रहा था। बाद में लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। जिससे वो आरोपी युवक नाराज हो गया और उसने लड़की से बदला लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तीसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/