छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस पलटी , हादसे में 13 बराती घायल , तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य की बेरहमी से हत्या , इलाके में फैली सनसनी / जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
18 साल की युवती के साथ जंगल मे रेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी

   cgwebnews.in   

18 साल की युवती के साथ जंगल मे रेप , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी

54.95

मध्य प्रदेश
भोपाल 27 मार्च 2024 - राजधानी के बैरसिया थाना इलाके में एक युवती को उसका परिचित युवक अपने दोस्त के साथ बहला-फुसला कर लटेरी के जंगल में ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के बेहोश होने पर दोनों उसे जंगल में छोड़‌कर भाग निकले। होश में आने पर किसी तरह युवती ने अनजान व्यक्ति की मदद से स्वजन से संपर्क किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक मूलतः विदिशा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती पिछले कुछ माह से बैरसिया क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर रह रही है। विदिशा में रहने के दौरान युवती का वहां रहने वाले नीतेश प्रजापति से परिचय हो गया था। 24 मार्च को युवती मामा के घर पर थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नीतेश ने उसे गांव से बाहर मिलने के लिए बुलाया था। युवती वहां पहुंची, तो नीतेश के साथ उसका दोस्त शेखर केवट भी मिला। दोनों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को साथ चलने के लिए मजबूर कर दिया।

युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों उसे लेकर लटेरी के जंगल में पहुंचे। शेखर जंगल के बाहर सड़क पर बाइक लेकर खड़ा रहा। नीतेश उसे जबरन जंगल में अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़‌ने पर वह बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि उसके आसपास कोई नहीं है। वह किसी तरह जंगल से बाहर निकली। एक अनजान व्यक्ति से मदद मांगते हुए उसके फोन से उसने अपने मामा को घटना के बारे में बताया। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/