छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के बयान से बवाल , लोगो को दी गर्दन काटने की नसीहत , VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / IPL मैच अब तक लगने वाली सट्टे की रकम को जानकर उड़ जाएंगे होश , पढ़े सटोरिये का कबूलनामा  / NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा हादसा , बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत / छत्तीसगढ़ - बच्चे को जन्म देने के बाद माँ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - मौषम को लेकर IMD ने इन जिलों में जारी किया तीन दिनों का अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी तनाव , गांव हुआ पुलिस छावनी में तब्दील / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस पलटी , हादसे में 13 बराती घायल , तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य की बेरहमी से हत्या , इलाके में फैली सनसनी / 
अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में चली गोली , प्लाटून कमांडर के सीने में लगी गोली , हालत नाजुक

   cgwebnews.in   

अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में चली गोली , प्लाटून कमांडर के सीने में लगी गोली , हालत नाजुक

80.65

उत्तर प्रदेश
अयोध्या 27 मार्च 2024 - श्रीराम मंदिर परिसर में तैनात प्लाटून कमांडर खुद की AK-47 से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें श्रीराम अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार की शाम लगभग 05:45 बजे परिसर में स्थित चौकी में हुआ है।

मूलरूप से अमेठी जिले के रहने वाले रामप्रसाद (53) पीएसी की 32वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर के पद पर इन दिनों श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं। मंगलवार की शाम लगभग 05:45 बजे वह अन्य जवानों के साथ परिसर में स्थापित चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले थे कि इस बीच अचानक असलहा साफ करते समय उनके ही AK-47 से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उनके बायीं तरफ सीने में लगी और आरपार हो गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर पड़े।

साथ में तैनात अन्य जवानों ने उच्च अधिकारियों को सूचित करके उन्हें राजकीय श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लगभग 06:46 बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां जनरल सर्जन डॉ. एसपी बंसल ने ऑपरेशन करके उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। अभी भी कमांडो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्लाटून कमांडर के ऑपरेशन के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। आईजी प्रवीण कुमार , CRPF कमांडेंट छोटेलाल , एसएसपी राजकरन नय्यर समेत पुलिस के अन्य अधिकारी स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ काफी संख्या में पुलिस, पीएसी व CRPF के जवान भी डटे रहे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/