बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / 
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक ने सुरक्षा लौटाई , कहा मेरे ही रहने का ठिकाना नही है तो सुरक्षाकर्मियों को कँहा रखूं

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक ने सुरक्षा लौटाई , कहा मेरे ही रहने का ठिकाना नही है तो सुरक्षाकर्मियों को कँहा रखूं

63.50

गरियाबंद
गरियाबंद 08 मार्च 2024 - बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस विधायक जनकराम ध्रुव ने अपनी सिक्यूरिटी छोड़ दी है और नक्सल प्रभावित इलाके में बिना सुरक्षा जवानों के दौरे पर निकल गए है। विधायक का कहना है कि, मेरे खुद के रहने का कोई ठिकाना नहीं है तो मैं अपने सुरक्षा जवानों को कहां रखूंगा? मैंने सरकार से आवास की मांग की है लेकिन भाजपा सरकार ने आवास नहीं दिया। अब जान की बाजी लगाकर क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं। जो भी होगा देखा जाएगा, मैं अपना काम करूंगा।

बता दे कि बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कई ईलाके काफी घोर नक्सली क्षेत्र है, साथ ही काफी संवेदनशील क्षेत्रो में माना जाता है, बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस MLA जनक ध्रुव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकलने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव हुए तीन माह हो चुके है शासन प्रशासन को देवभोग में आवास उपलब्ध कराने कई बार मांग कर चुका हॅू अब तक आवास उपलब्ध नही कराया गया है।

मैनपुर नाहनबिरी स्थित अपने आवास में मेंरे द्वारा स्वंय के खर्चा से सुरक्षा व्यवस्था करवाया हूॅ उन्होने कहा कि मेरे पास देवभोग मे आवास की व्यवस्था नही है। मेरे स्वंय के रहने की व्यवस्था नही है ऐसे में मै अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा रखूँगा, इस मामले से कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका हूॅ, MLA जनक ध्रुव ने कहा मै विपक्ष का विधायक हूॅ शायद इसीलिए सरकार मेरी सुरक्षा और रहने के लिए निवास की व्यवस्था नही कर रही है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा है, बेहद शर्मनाक! नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विधायक को मजबूर होकर बिना सुरक्षा के क्षेत्र में घूमना पड़ रहा है। शासन और प्रशासन की इससे ज्यादा नाकामी और क्या हो सकती है? कभी तो मुख्यमंत्री जी दल से ऊपर होकर सोचिए। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने नेताओं को लोकतंत्र विरोधी ताक़तों के हमलों में खोया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/