CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / पूर्व CM भूपेश बघेल के 05 समर्थक गिरफ्तार , कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को भेजा गया जेल / मशहूर एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में मौत , छत्तीसगढ़ की बहू थी एक्ट्रेस , मौत से पहले स्टेटस पर लिखी यह बात / 
काले जादू से अमीर बनाने का वादा , निर्वस्त्र महिलाओं के साथ तंत्र अनुष्ठान , कथित स्वयंभू बाबा की खुली पोल

   cgwebnews.in   

काले जादू से अमीर बनाने का वादा , निर्वस्त्र महिलाओं के साथ तंत्र अनुष्ठान , कथित स्वयंभू बाबा की खुली पोल

12.86

महाराष्ट्र
ठाणे 04 मार्च 2024 - महाराष्ट्र के ठाणे में अमीर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अनुष्ठान करने की आड़ में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी 'गॉड मैन' समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि रैकेट की जांच राबोडी से 15 साल की लड़की के लापता होने और अपहरण का मामला दर्ज किए जाने के बाद शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि जांच में 25 फरवरी को असलम खान और सलीम शेख नाम के दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने पुलिस को मुख्य आरोपी साहेबलाल वजीर शेख उर्फ यूसुफ बाबा के बारे में बताया। उसे कुछ समय बाद पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि यूसुफ बाबा और उसके सहयोगियों ने काले जादू के माध्यम से अमीर बनाने का वादा करके आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लुभाया। कुछ अनुष्ठानों में महिलाओं को नग्न अवस्था में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के मोबाइल फोन से अन्य सबूत और इन अनुष्ठानों के कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ठाणे क्राइम ब्रांच-1 के इंस्पेक्टर कृष्णा कोकनी ने कहा कि हमारा मानना है कि इस गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन्होंने कम से कम 17 लोगों को जाल में फंसाया। सात गिरफ्तारियां ठाणे, पालघर के वसई और पड़ोसी मुंबई से की गईं।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता के तहत अपहरण, बलात्कार, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में राबोडी थाने में मामला दर्ज किया गया है और इस रैकेट की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय व अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम 2013 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/