सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत , कार का टायर बदलते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर / छत्तीसगढ़ - ज्वेलर्स गोविंदराम अनिल कुमार और तिवारी ज्वेलर्स के शोरूम में छापा , सराफा कारोबारियों में हड़कंप / सक्ती के युवक के पास आया PM मोदी का पत्र , PM मोदी ने पत्र में लिखी यह भावनात्मक बात / सक्ती - गोमती देवी हॉस्पिटल को बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग?? , क्लीनचिट देने की हो रही है तैयारी?? / छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात / छत्तीसगढ़ - पत्नी के घर से बाहर जाते ही SECL कर्मी पति ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो... / छत्तीसगढ़ - सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 04 में चला चाकू , एक कैदी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / स्कूल जाने से मना कर रही थी बेटी , पिता ने कारण पूछा तो रह गया हैरान , कहा टीचर मेरे साथ.. / 
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान , कई इलाकों में फिर बारिश की संभावना

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान , कई इलाकों में फिर बारिश की संभावना

90.56

रायपुर
रायपुर 26 फरवरी 2024 - बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है, हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी बढ़े हुए है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अगले पांच दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई। कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस वर्ष बीते दस वर्षों में जनवरी व फरवरी का महीने में ठंड सबसे कम रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में क्षोभमंडल में 5.8 किमी ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। 

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से मंगलवार 27 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/