छत्तीसगढ़ - इंस्टाग्राम रिल्स बनाने के चक्कर मे युवक की हुई मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - गिरफ्तारी के डर से शिक्षक हुआ फरार , पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार , पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा / आयुष शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई / आरक्षक पर आया महिला ASI का दिल , चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो हुए फरार , IG ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / 
देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , सात नाबालिग सहित कई युवतियों को कराया गया मुक्त ,,

   cgwebnews.in   

देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , सात नाबालिग सहित कई युवतियों को कराया गया मुक्त ,,

66.91

बिहार
पूर्णिया 20 सितम्बर 2020 -  बिहार के पूर्णिया में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात नाबालिग समेत 15 लड़कियों को देह व्यापार (Sex Racket) के दलदल से छुड़वाया है. पुलिस ने मौके से आठ युवकों को भी गिरफ्तार किया है.
आईजी कमजोर वर्ग रत्न संजय कटियार के निर्देशन में राजधानी पटना से आई कमजोर वर्ग सीआईडी, सीसीएसटी बिहार और स्थानीय चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को पूर्णिया के खुश्कीबाग और गुलाबबाग रेड लाइट इलाके में छापेमारी की. इस कार्रवाई में खुश्कीगंज से सात नाबालिग समेत 10 लड़कियों को मुक्त कराया गया है. पुलिस ने यहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं गुलाबबाग रेड लाइट एरिया में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त पांच लड़कियों को मुक्त कराया है. पुलिस ने मौके से छह युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है.
सीसीएसटी के बिहार कन्वेनर वाई.के गौतम ने कहा कि उन लोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा होता है. वहीं पटना से आए सीआईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन लोगों को और भी बड़ी सफलता मिलती लेकिन स्थानीय टीम के द्वारा उन्हें डायवर्ट कर दिया गया.
पुलिस के मुताबिक रिहा करवाई गई लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था. उन लोगों की प्राथमिकता है कि इन लड़कियों की काउन्सलिंग कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जाए जिससे उन्हें देह व्यापार के दलदल से छुटकारा मिल सके.
बता दें कि सदर थाना से महज दो किलोमीटर दूर खुश्कीबाग और गुलाबबाग में अनैतिक देह व्यापार का धंधा खुलेआम हो रहा है. पहले भी यहां कई बार यहां छापामारी हुई है लेकिन कुछ समय बाद फिर से देह व्यापार की मंडी सजने लगती है जिससे पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/