छत्तीसगढ़ - बच्चे को जन्म देने के बाद माँ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - मौषम को लेकर IMD ने इन जिलों में जारी किया तीन दिनों का अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी तनाव , गांव हुआ पुलिस छावनी में तब्दील / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस पलटी , हादसे में 13 बराती घायल , तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य की बेरहमी से हत्या , इलाके में फैली सनसनी / जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / 
मतदाताओं को बांटा जा रहा है चुनाव चिन्ह छपा कंडोम का पैकेट , कंडोम को लेकर दोनो पार्टी हुई आमने-सामने

   cgwebnews.in   

मतदाताओं को बांटा जा रहा है चुनाव चिन्ह छपा कंडोम का पैकेट , कंडोम को लेकर दोनो पार्टी हुई आमने-सामने

67.92

देश
हैदराबाद 22 फरवरी 2024 - चुनाव के दौरान वोट की लालसा में लैपटॉप , टैबलेट और साइकल जैसी चीजें को मतदाओं में बांटना सियासी पार्टियों के आम शगल में शुमार रहता है। मगर आंध्र प्रदेश में सियासी पार्टियां चुनाव के मद्देनजर कंडोम बांट रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कंडोम का पैकेट प्रचार के नया हथकंडा बन गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, यहां प्रमुख पार्टियां जनता के बीच अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न वाले कंडोम के पैकेट बांट रही हैं। सियासी पार्टियों के चुनाव चिह्न वाले यह कंडोम के पैकेट अब सोशल मीडिया वायरल हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और प्रमुख विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) दोनों पार्टियों के चुनाव चिह्न वाले कंडोम पैकेट, कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं में बांटे जा रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने वाले पार्टी नेता कंडोम के पैकेट भी बांट रहे हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों ने कंडोम बांटने के लिए एक-दूसरे की आलोचना की। बावजूद इसके दोनों पार्टियां इस कार्य को जारी रखी हुई हैं। YSRCP ने X पर TDP को आड़े हाथों लेते हुए पूछा है कि पार्टी कितना नीचे गिरेगी। 

जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने पूछा, "क्या यह काम कंडोम बांटने के साथ बंद हो जाएगा या पार्टी जनता के बीच वियाग्रा भी बांटना शुरू कर देगा?" जवाब में TDP ने भी  YSRCP की चुनाव चिह्न लगे कंडोम के पैकेट को पोस्ट करते हुए पूछा कि क्या जगन मोहन रेड्डी की पार्टी इसके बारे में बात कर रही है?
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/