छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान / पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार , EOW की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल को लेकर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति , कही यह बात / छत्तीसगढ़ - जंगल मे महिला की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 50 दिनों बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल , बाहर निकलते ही कहा इंकलाब जिंदाबाद / सक्ती - अवैध रूप से संचालित आरामिल में वन विभाग की दबिस , दो आरामिल को किया गया सील / 
नाबालिक लड़कियों को शादी करवाने के बहाने दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा , नाबालिगों को ऐसे फांसती थी जाल में ,,

   cgwebnews.in   

नाबालिक लड़कियों को शादी करवाने के बहाने दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा , नाबालिगों को ऐसे फांसती थी जाल में ,,

31.71

मध्य प्रदेश
लग्वालियर 19 सितम्बर 2020 - मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है, यहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिक लड़कियों को शादी करवाने के बहाने दूसरे राज्यों में बेच दिया करती थी. मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वालियर थाने से फरार महिला को रेलवे स्टेशन पर देखा गया है. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ही धर दबोचा. 

पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह एक गिरोह के साथ काम करती है. जिसमें कुछ लोग रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर रहकर घर से भागी हुई लड़कियों पर नजर रखते थे. फिर उन्हें बहला-फुसलाकर शादी करवाने का झांसा देते थे. गिरोह के लोग फिर लड़कियों को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में बेच दिया करते थे. 

ग्वालियर एएसपी सत्येन्द्र सिंह ने बताया महिला के खिलाफ दो थानों में किडनैपिंग और मानव दुर्व्यवहार के केस दर्ज हैं. महिला पर 30 हजार का इनाम भी रखा गया था, जिसे क्राइम ब्रांच ने आखिरकार पकड़ ही दिखाया. एएसपी ने बताया महिला अंबाला की रहने वाली है और अब तक वह 5 नाबालिग लड़कियों की शादी करवा चुकी है. उन्होंने बताया गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी निकालने के महिला से पूछताछ की जा रहा है.

जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रशासन द्वारा महिला पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. इसके अलावा महिला किलागेट थाना अपराध क्रमांक 199/19 और थाटीपुर थाना अपराध क्रमांक 491/19 की मुख्य आरोपी है. आरोपी महिला का नाम बबली उर्फ अरूणा गौतम बताया जा रहा है. जो अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़कियों को बेचने का काम करती थी. 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/