छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता के साथ हुए विवाद के बाद राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा / सक्ती के कांग्रेस नेता नरेश गेवाडीन सहित इन नेताओं को तत्काल लोकसभा क्षेत्र से बाहर जाने का आदेश जारी / छत्तीसगढ़ - मतदान करने अपने गृहग्राम लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार , एक कि मौके पर ही मौत / पति ने नशीली चाउमीन खिला कर पत्नी को किया बेहोश , फिर दोस्तो को बुला कर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - आज देर शाम से इन दुकानों में दो दिनों के लिए लटक जाएगा ताला , रहेगा टोटल लॉकडाउन / दो वकीलों ने प्रत्याशी पर लगाया दो लाख का दांव , स्टाम्प पर किया एग्रीमेंट शोसल मीडिया में हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - 10वी और 12वी बोर्ड के नतीजों की तारीख का ऐलान , इस दिन जारी होगा रिजल्ट / छत्तीसगढ़ - घर के बाहर टहल रही महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार , गले से चैन लूटकर बाईक सवार हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी के सामने चट्टान गिरने से बेपटरी हुई मालगाड़ी , रेल मार्ग हुआ बाधित / 
छत्तीसगढ़ - तंत्र विद्या से रुपयों की बारिश का झांसा देकर दो युवतियों से रेप , एक महिला सहित 03 गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - तंत्र विद्या से रुपयों की बारिश का झांसा देकर दो युवतियों से रेप , एक महिला सहित 03 गिरफ्तार

63.78

बिलासपुर
बिलासपुर 15 फरवरी 2024 - न्यायधानी बिलासपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र और पूजा करने के बाद पैसा बरसने की बात कहकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म को अंजाम दिया। जिसके बाद ढोंगी की सच्चाई का पता लगने के बाद पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की, इस मामले में पुलिस ने आरोपी का पर्दाफाश करते हुए उसे धर दबोचा, वहीं इस अपराध में उसका साथ देने वाले 3 युवक समेत एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर की प्रभारी एसपी अर्चना झा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों को तंत्र-मंत्र और पूजा विधि कर पैसे बरसने का झांसा देकर आरोपियों ने दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े इन आरोपियों ने सरसींवा और भटगांव के रहने वाले दो अलग-अलग परिवार को अपने झांसे में लिया था. पड़ोसी होने के चलते बच्चियों के परिजन आरोपियों की बात में आ गए और रतनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर स्थित ठाकुर पंडित उर्फ कुलेश्वर सिंह राजपूत के ठिकाने पर पहुंचे।

इस दौरान ढोंगी बाबा ने पहले लड़कियों के परिजनों के सामने तंत्र-मंत्र और पूजा का बहाना किया, जिसके बाद अलग से पूजा करने के बहाने दूसरे कमरे में ले जाकर दोनों बच्चियों से बारी-बारी से रेप किया. आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से लड़कियों को इस बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कहकर धमकाया. इसके बाद ढोंगी बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़कियों के ऊपर पैसे फैलाकर उस पर कपड़ा ढक दिया और परिजनों को बुलाकर चमत्कारिक रूप से पैसा बरसने की बात कही।

पैसों को देख पीड़ित लड़कियों के परिजन काफी खुश हुए और पैसे लेकर घर लौट आए. जब लड़कियों ने उन्हें अपने साथ दुष्कर्म होने की बात परिजनों को बताई तो वह हैरान रह गए. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मामले की सूचना के बाद एसपी अर्चना झा के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ठाकुर पंडित उर्फ कुलेश्वर सिंह राजपूत और लोगों को झांसे में लेने का काम करने वाली महिला समेत 3 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है. रतनपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/