c
छत्तीसगढ़ - सरकार ने इन विभागों को दिया झटका , पूर्व में जारी की गई राशि को वापस लौटाने का आदेश किया जारी / हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 05 सरकारी अधिकारी सहित 21 लोग गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - संविदा नियुक्ति के नियम में बदलाव , GAD ने किया नया दिशानिर्देश जारी / छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत और दो की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - फोन पर पीड़ित को धमकी देना महिला हवलदार को पड़ा भारी , SP ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - राईस मिलर की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - रिश्वतखोर सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान और सहायक मानचित्रकार नीलेश्वर ध्रुव सस्पेंड / एक्सप्रेस ट्रेन की रिजर्वेशन डिब्बे में युवती के साथ रेप , GRP ने दर्ज नही की FIR , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक कोर्ट गया था सरेंडर करने , लेकिन बीच मे हो गया यह कांड / 
छत्तीसगढ़ - पतंग के मांझे से बाईक सवार का गला कटा , ईलाज के दौरान हुई मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पतंग के मांझे से बाईक सवार का गला कटा , ईलाज के दौरान हुई मौत

71.74

दुर्ग
दुर्ग 22 जनवरी 2024 - भिलाई तीन थाना अंतर्गत जी केबिन निवासी अज्जू (18 साल) पिता विरेंद्र का मांझे से गला कट गया। आसपास के लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना जी केबिन चरोदा की है। 

सोमवार सुबह 10.30 बजे के करीब देव बलौदा जाने वाली सड़क के पास कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान अज्जू अपनी बाइक में पीछे विहान को बैठाकर कहीं जा रहा था। अचानक पतंग का मांझा उसके गले से फंस गया। अज्जू की बाइक आगे जाने से मांझा उसके गले में कस गया और गले को काट दिया।

अज्जू लहू लुहान होकर बाइक सहित वहीं गिर गया। इससे विहान के सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 को फोन करके बुलाया। दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

दुर्ग में डॉक्टरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन गला अधिक कट जाने और खून बह जाने से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच साल के विहान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/