छत्तीसगढ़ - इंस्टाग्राम रिल्स बनाने के चक्कर मे युवक की हुई मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - गिरफ्तारी के डर से शिक्षक हुआ फरार , पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार , पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा / आयुष शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई / आरक्षक पर आया महिला ASI का दिल , चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो हुए फरार , IG ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / 
भूपेश बघेल पर लगा बड़ा आरोप , सत्ता जाने के बाद अपनो ने छोड़ा साथ , अब अकेले कैसे करेंगे आरोपो का सामना

   cgwebnews.in   

भूपेश बघेल पर लगा बड़ा आरोप , सत्ता जाने के बाद अपनो ने छोड़ा साथ , अब अकेले कैसे करेंगे आरोपो का सामना

90.70

कोरबा
कोरबा 09 दिसंबर 2023 -  कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अब समीक्षा की जा रही है, इसी बीच कोरबा जिले में भी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने हार को लेकर मंथन किया। इस दौरान कोरबा विधायक और सरकार में राजस्व मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल ने दनादन कई आरोप मढ़ दिए। उन्होंने सीधे-सीधे प्रदेश के मुखिया को हार की असली वजह बता दिया। जयसिंह ने कहा कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। जिन्होंने पांच साल सरकार की अगुवाई की उनकी गलत नीतियों और तानाशाही रवैया ही हार का असली कारण है।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले में चुन चुनकर ऐसे अधिकारियों को भेजा गया। जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। चलते हुए विकास कार्य को बीच में रोक दिया गया। जिससे कांग्रेस की छवि खराब हुई। जिले में कांग्रेस डैमेज हुई। कार्यकर्ताओं के काम नहीं हुए। चारों ओर नाराजगी फैल गई। जिसका परिणाम यह रहा की पूरे राज्य में ही सत्ता से कांग्रेस बेदखल हो गई।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सरकार चलाने का जो तरीका था, वह एक ही स्थान पर केंद्रीकृत हो गया। मंत्रियों को जो अधिकार मिलने चाहिए थे। वह नहीं मिल पाए, सिर्फ एक स्थान से सेंट्रलाइज होकर कुछ चुनिंदा लोगों के साथ 5 वर्षों तक काम किया गया। फिर सरकार के कामकाज पर जो आरोप लगा भाजपा वालों ने भी खुलासे किये। कई तरह की बातें सामने आई। खींचतान का माहौल निर्मित हुआ। इन बातों का नुकसान कांग्रेस को हुआ। जिसके कारण भाजपा को इतना बड़ा जनादेश मिला।

जयसिंह अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रदेश भर के शहरी क्षेत्र में हम बुरी तरह से पिछड़ गए। सरकार ने किसानों पर ध्यान दिया, बेशक उनके काम भी हुए। लेकिन ऐसा लगता है कि, हमारे मुखिया को कहीं ना कहीं यह विश्वास था कि ग्रामीण क्षेत्र की सारी सीट जीत लेंगे। शहरी क्षेत्र की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन शहरी क्षेत्र की सारी सीटों पर कांग्रेस को हार मिली।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/