c
सट्टे के गढ़ सक्ती में पुलिस का एक और प्रहार , राम मंदिर के पास से ऑनलाईन सट्टे का बड़ा बुकी गिरफ्तार / दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर BCA के छात्र ने लगाई फाँसी , छात्र की हालत देखकर सदमे में परिजन / राहुल गांधी को जिताने नही बल्कि हराने के लिए रायबरेली गए है भूपेश बघेल , पूर्व कांग्रेस नेत्री का आरोप  / छत्तीसगढ़ - विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने लॉज में दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - सनकी युवक ने इस वजह से एक ही परिवार के 05 लोगो को उतारा मौत के घाट , 05 साल पहले वो,, / छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी 50 हजार की सुपारी , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे / छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - देर रात घर मे घुसे दो युवक , नाबालिग के साथ करना चाहते थे गैंगरेप , फिर हुआ यह / 
चुनाव में शर्त लगा कर किसी ने किया मुँह काला तो किसी मे मुंडाई आधी मूंछ , कोई हुआ आधा टकला तो कोई वादे से मुकरा

   cgwebnews.in   

चुनाव में शर्त लगा कर किसी ने किया मुँह काला तो किसी मे मुंडाई आधी मूंछ , कोई हुआ आधा टकला तो कोई वादे से मुकरा

12.72

रायपुर
रायपुर 08 दिसंबर 2023 - छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में हार-जीत पर कई लोगों ने शर्त लगाई थी जिनमें कई नेता भी शामिल थे. उनमें से कुछ ने अपना वादा निभाया तो कुछ चुप्पी साधे हुए हैं. जिन्होंने अपना वादा निभाया और जो अब तक निभा नहीं पाए उन पर एक नजर...

01 - खल्लारी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर की हार के बाद एक समर्थक ने अपनी आधी मूंछ और आधे सिर को मुंडवा लिया है। ग्राम बिहांझर निवासी भाजपा कार्यकर्ता डेरहाराम यादव अलका की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे. लेकिन अलका चंद्राकर हार गई और वादे के मुताबिक डेरहा राम को आधी मूंछ और आधे बाल मुंडवाना पड़ा।

02 - पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक पत्रकार को बयान देते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में अगर कांग्रेस की सरकार न बनी तो मूछ मुंडवा देंगे लेकिन अब वे अपने वादे से पीछे हट रहे है। पूर्व मंत्री के वादे से मुकरने से भाजपाई जमकर मजा लेते हुए उनकी खिंचाई करने में लगे है।

 03- रायपुर पश्चिम विधानसभा में भाजपा के विजयी प्रत्याशी राजेश मूणत के समर्थक ने 5 साल बाद शेविंग की। उसने कसम खाई थी कि जब मूणत जीतेंगे तभी वह बाल और दाढ़ी बनवायेगा. आख़िर 5 साल बाद राजेश मूणत खुद एक नाई को लेकर उसकी प्रतिज्ञा तोड़ने पहुंचे।

04  - मध्यप्रदेश में भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी 50 सीट भी जीतती है तो वह खुद राज भवन के सामने खुद अपना मुँह काला करेंगे फूल सिंह बरैया अपने समर्थकों के साथ राज भवन के लिए निकले थे लेकिन रास्ते पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राजभवन के बाहर फूल सिंह बरैया के पोस्टरों पर काली स्याही पोत कर वादा पूरा किया।

05 - ऐसी ही एक शर्त मध्यप्रदेश के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुजनेर नगर में कांग्रेस और भाजपा समर्थक के बीच भी लगाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि यदि कांग्रेस जीतती है तो भाजपा समर्थक और भाजपा जीती तो कांग्रेस समर्थक अपने सिर के बाल और मूछ मुंडवाएगा. शर्त हारने पर कमल यादव तिरुपति बालाजी पहुंचा, जहां उसने अपने सर और मूंछ के बाल मुंडवाने के बाद कांग्रेस को अलविदा कह दिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

BREAKING
सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे
https://free-hit-counters.net/