प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
इस वजह से की बेटी और दमांद की गोली मार कर हत्या , दो गिरफ्तार और दो फरार ,

   cgwebnews.in   

इस वजह से की बेटी और दमांद की गोली मार कर हत्या , दो गिरफ्तार और दो फरार ,

52.69

उत्तराखंड
काशीपुर 10 सितम्बर 2020 - उत्तराखंड के काशीपुर में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपी पिता और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने समाज में बदनामी के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहे बरामद करने का प्रयास कर रही है।  
मोहल्ला अल्ली खां निवासी मुज्जमिल की बेटी नाजिया (18) का पड़ोस में रहने वाले राशिद (22) पुत्र कमरूद्दीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच माह पूर्व दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। गैर बिरादरी के युवक के साथ शादी करना नाजिया के परिजनों को गवारा नहीं हुआ।
15 दिन पूर्व दोनों लौट आए और वहीं किराए के मकान में रहने लगे। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे नाजिया और राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक राशिद के भाई नईम की तहरीर पर पुलिस ने नाजिया के पिता मुज्जमिल, भाई मोहसिन, मामा अफसर अली व जौहर अली पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो खोखे बरामद किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों को दो-दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई। 
पारिवारिक बदनामी होने की बात कही
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमों ने अकबराबाद (रामपुर) और शरीफनगर (मुरादाबाद) में दबिशें दीं। बुधवार को एक सूचना के आधार पर प्रभारी कोतवाल सतीश कापड़ी के नेतृत्व में टीम ने दढ़ियाल रोड स्थित लोहिया पुल के पास से हत्यारोपी मुज्जमिल और उसके बेटे मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने नाजिया के कृत्य से पारिवारिक बदनामी होने की बात कही। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बांसफोड़ान चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह बिष्ट, राजू पुरी, वीरेंद्र कुमार और राजेंद्र प्रसाद शामिल थे।
प्रभारी कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हत्याकांड में नामजद दो अन्य आरोपी अफसर अली और जौहर अली अभी पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/