कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / पूर्व CM भूपेश बघेल के 05 समर्थक गिरफ्तार , कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को भेजा गया जेल / मशहूर एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में मौत , छत्तीसगढ़ की बहू थी एक्ट्रेस , मौत से पहले स्टेटस पर लिखी यह बात / जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट , इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा / स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के साथ होता था ये गंदा काम , अलग-अलग राज्य की युवतियां गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - पूर्व सभापति के फार्म हाउस में ब्लास्ट , एक युवक की मौत , मौके से बारूद बरामद , पुलिस जाँच में जुटी / बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / 
छत्तीसगढ़ - पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने सैकड़ों लोगों ने तालाब में लगाई डुबकी , चार लोग हुए गायब

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने सैकड़ों लोगों ने तालाब में लगाई डुबकी , चार लोग हुए गायब

50.65

मुंगेली
बिलासपुर 28 नवंबर 2023 - मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत पेंड्री गांव स्थित तालाब में सोमवार को स्नान करने से लोगों की बीमारियां ठीक हो जाती है। बीते एक महीने से इस विश्वास को लेकर गांव में दूर-दराज के लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को इतनी भीड़ पहुंची की लोग अपने परिवार से बिछड़ गए। चार लोगों का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। 

भीड़ और लोगों के गायब होने की सूचना पर प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। देर रात तीन लोगों को खोज निकाला गया। वहीं, एक का अब भी पता नहीं चल पाया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक व्यक्ति अपने गांव लौट गया है।

बता दे कि मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत पेंड्री गांव के खार में पुराना तालाब है ऐसी मान्यता है कि इस तालाब में सोमवार को स्नान करने से पुरानी बीमारियां ठीक हो जाती है। बीते चार सप्ताह से इसी विश्वास से लोगों की भीड़ गांव पहुंच रही है। 

सोमवार 27 नवंबर को भारी भीड़ पहुंची कि कई लोग अपने परिवार से अलग हो गए। भीड़ भाड़ के बीच लोगों को खोज पाना असंभव होने लगा। देर शाम तक चार लोगों का पता ही नहीं चल पाया। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गई। इस पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। प्रशासन की पहल पर हुई खोजबीन के बाद शत्रुघ्न लाल और जेठिया दिवाकर व फेकन बाई को खोज कर स्वजन के हवाले किया गया।

वहीं, मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लावर कोनी निवासी वासुदेव कैवर्त का मंगलवार की सुबह तक पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक वासुदेव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ लोगों ने उन्हें अपने गांव की ओर जाते हुए देखा है। इधर वे अपने गांव तक नहीं पहुंचे है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/