पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / पूर्व CM भूपेश बघेल के 05 समर्थक गिरफ्तार , कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को भेजा गया जेल / मशहूर एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में मौत , छत्तीसगढ़ की बहू थी एक्ट्रेस , मौत से पहले स्टेटस पर लिखी यह बात / जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट , इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा / 
छत्तीसगढ़ - इस पान ठेले में राजनीति की बात करना है मना , चुनावी चर्चा से परेशान दुकानदार ने लगाया पोस्टर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - इस पान ठेले में राजनीति की बात करना है मना , चुनावी चर्चा से परेशान दुकानदार ने लगाया पोस्टर

86.94

मुंगेली
मुंगेली 27 नवंबर 2023 - इन दिनों चौक चौराहे , पान ठेला , चाय की दुकान या हॉटल ढाबा सब जगह एक ही बात की चर्चा हो रही और वह है चुनावी नतीजा. बात की शुरुआत विधानसभा से होती है औऱ सरकार बनाकर छोड़ते हैं. कुछ इसी तरह मुंगेली में भी देखने को मिल रहा है, जहां बीजेपी समर्थक बीजेपी के विधायक और सरकार बनाने में कोई तर्क नहीं छोड़ रहे. वहीं कांग्रेस समर्थक भी मुंगेली विधानसभा में कांग्रेस के विधायक और सरकार भी चुनावी चर्चा में बना दे रहे।

चर्चा के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है. मुंगेली में अनोखा मामला सामने आया है, जहां चुनावी विश्लेषण से परेशान दुकानदार ने दुकान के बाहर पोस्टर टांग दिया है, जिसमें लिखा है “3 दिसम्बर का इंतज़ार करें” राजनीतिक बहसबाज़ी करके अपना और हमारा समय ख़राब न करें।

आम जनता से लेकर हर वर्ग 03 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव परिणाम आने से पहले हर पहलू पर अपना अपना तर्क देकर विश्लेषण कर रहे हैं. कोई कह रहा कांग्रेस का पलड़ा भारी तो कोई बीजेपी को मजबूत बता रहा है. वहीं कोई टक्कर की बात कहते हुए पेंच फंसने की बात कहकर चुनावी माहौल गर्म कर दे रहे हैं।

मजेदार तो यह भी है कि मुंगेली विधानसभा की विश्लेषण करने के बाद सीधा प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी इस पर बहस छेड़ देते हैं. कई बार तो यह बहस यदि शाम के समय हो और यदि शराब प्रेमियों के बीच हो तो विवाद की स्थिति निर्मित हो जा रही है. इसके चलते दुकानदार को घाटे से लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/