बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / 
अमीरी में सबका बाप है यह शख्स महल , कार , प्लेन , से लेकर बाथरूम तक है सोने का , 16 लाख में होता है हेयर कटिंग

   cgwebnews.in   

अमीरी में सबका बाप है यह शख्स महल , कार , प्लेन , से लेकर बाथरूम तक है सोने का , 16 लाख में होता है हेयर कटिंग

88.51

देश विदेश
ब्रुनेई 27 नवंबर 2023 - महल से लेकर प्लेन तक सब कुछ सोने का , 7000 आलीशान कारें , 1788 कमरे के महल में रहता है सुल्तान हसनल बोल्किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तान की कुल संपत्ति 20 अरब डॉलर से ज्‍यादा की बताई जाती है। दावा ये भी किया जाता है कि वो अपने हेयरकट के लिए करीब 16 लाख रुपए तक खर्च कर देते हैं।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल सुल्तान हसनल बोल्किया बाकी अमीरों से काफी अलग हैं। इनके पास बेशुमार दौलत है जिसे वे छिपाकर रखने के बजाय खर्च करने में विश्वास रखते हैं और एक रॉयल लाइफस्टाइल का पालन करते हैं। ब्रुनेई के इस सुल्तान के पास एक से बढ़कर एक 7,000 कारों का कलेक्शन है। हसनल बोल्किया , ब्रुनेई के वर्तमान सुल्तान और प्रधानमंत्री हैं। बोल्किया को सोने से इतना लगाव है कि इनके सिंहासन से लेकर कारें, सब कुछ सोने से ढका हुआ है।

ब्रुनेई एशिया का एक छोटा-सा देश है जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। बोल्किया और उनकी दौलत की चर्चा इस वक्त इसलिए हो रही है क्योंकि हाल ही में उनकी बेटी राजकुमारी फादजीला लुबाबुल बोल्किया की शादी हुई है। बोल्किया की बेटी की शादी के भव्य कार्यक्रम सात दिनों तक जारी रहा। शादी के दौरान ब्रुनेई के इस शाही जोड़े ने एक से बढ़कर एक ड्रेस भी पहनी, जिसमें से कुछ तो हाथी दांत से बनाई गई थीं। ब्रुनेई पर बीते 50 साल से शासन कर रहे बोल्किया दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शासक हैं। वे साल 1980 तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

75 साल के बोल्किया की कई पीढ़ियां ब्रुनेई पर राज कर चुकी हैं। कहा जाता है कि 600 साल से इस देश की सत्ता पर बोल्किया लोगों का ही कब्जा है। मौजूदा शासक बोल्किया 1967 में ब्रुनेई की गद्दी पर बैठे थे, उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी।

अक्सर अपने अमीरी के किस्सों के चलते वह खबरों में रहते हैं। कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि उनके पास 7,000 कारों का विशालकाय कलेक्शन है जिसमें एक से एक महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं। इनमें कुछ कारों पर सोने की परत भी चढ़ी हुई है जिससे घूमते हुए बोल्किया को कई बार देखा गया है।

कार के अलावा उनके पास कई प्राइवेट जेट्स भी हैं। कहा तो ये भी जाता है कि इनमें से एक विमान पर भी सोने की परत चढ़ी हुई है। इतने अलीशान जिंदगी जीने वाले हसनल बोल्किया बेशुमार दौलत के मालिक हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके पास 14 हजार 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है जिसका सबसे बड़ा स्रोत तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/