छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत और दूसरे का पैर कटकर अलग / पहले कांग्रेस नेता के बेटे पर लगाया रेप का आरोप , फिर कोर्ट में बयान से पलटी पीड़िता , कहा वो मेरा अच्छा दोस्त / भाभी की चाहत ने देवर को हत्यारा बनने पर किया मजबूर , सोते वक्त रेत दिया बड़े भाई का गला / छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने EOW की पूछताछ में खोले महादेव सट्टा एप के बड़े राज , अब कई बड़े मगरमच्छ जाएंगे अंदर / छत्तीसगढ़ - वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर थाने में भिड़े पुलिसकर्मी , SP ने सभी को किया लाइन अटैच / छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - CM विष्णुदेव साय का एडिटेड VIDEO वायरल कर बुरे फंसे पार्षद महोदय , दर्ज हुआ FIR / छत्तीसगढ़ में मौषम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - डिप्टी रेंजर दुबे की पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई , फिर मारते हुए लेकर गए थाने , जाने क्या है मामला / 
छत्तीसगढ़ - जनसंपर्क करने गए मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध , वापस जाओ के लगे नारे , मंत्री जी लौटे उल्टे पांव

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - जनसंपर्क करने गए मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध , वापस जाओ के लगे नारे , मंत्री जी लौटे उल्टे पांव

19.82

सरगुजा
अम्बिकापुर 12 नवंबर 2023 -  सरगुजा के सीतापुर से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री अमरजीत भगत को स्थानीय लोगों के नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम वंदना में मंत्री जी के कार्यकर्ता गांव में कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे, लेकिन नाराज ग्रामीणों ने कार्यक्रम का विरोध जताते हुए वापस जाओ के नारे लगाने लगे। 

वहीं एक अन्य पोड़ी गांव में ग्रामीणों ने मंत्री की विदाई की शपथ ली और मंत्री समर्थकों पर पथराव करने की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीतापुर क्षेत्र के वंदना गांव में शुक्रवार को मंत्री अमरजीत भगत के साथ समर्थक गांव में आर्केस्ट्रा कराने के लिए पहुंचे थे। जिसे दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित किया जाना था। 

लेकिन आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम से पहले ही गांव वालों ने इस कार्यक्रम का विरोध कर दिया। अमरजीत के समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ जब हुज्जतबाजी करने की कोशिश की, तब गावं के 300 से अधिक की संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और अमरजीत ​​​​​​भगत वापस जाओ के नारे लगाने लगे। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

बता दे कि सरगुजा का सीतापुर विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से मंत्री अमरजीत चार बार चुनाव जीत चुके है। लेकिन मौजूदा चुनाव में जिस तरह से क्षेत्र में ग्रामीण विरोध कर रहे है, उससे इस सीट पर मंत्रीजी की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/