छत्तीसगढ़ - वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर थाने में भिड़े पुलिसकर्मी , SP ने सभी को किया लाइन अटैच / छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - CM विष्णुदेव साय का एडिटेड VIDEO वायरल कर बुरे फंसे पार्षद महोदय , दर्ज हुआ FIR / छत्तीसगढ़ में मौषम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - डिप्टी रेंजर दुबे की पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई , फिर मारते हुए लेकर गए थाने , जाने क्या है मामला / एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 51 दिन के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये CM केजरीवाल लेकिन नही कर सकेंगे यह चार काम  / छत्तीसगढ़ - कार में आपत्तिजनक समान के साथ डाटा एंट्री आपरेटर की लाश मिलने से मची सनसनी / छत्तीसगढ़ - शिक्षक ने अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / 
अमीरी के मामले में अम्बानी और अडानी से कम नही TS सिंहदेव , जाने कितने अरब के मालिक है डिप्टी CM

   cgwebnews.in   

अमीरी के मामले में अम्बानी और अडानी से कम नही TS सिंहदेव , जाने कितने अरब के मालिक है डिप्टी CM

98.59

सरगुजा
अंबिकापुर 11 नवंबर 2023 - छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर विधायक TS सिंहदेव की संपत्ति पांच वर्षों में लगभग 52 करोड़ रुपये घट गई है। 2008 के चुनाव से लेकर हर चुनाव में उनकी संपत्ति घटती जा रही है इसके बाद भी छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव प्रदेश के सबसे अमीर विधायक हैं।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नामांकन पत्र के साथ संपत्ति की भी जानकारी दी है। शपथ पत्र में सिंहदेव ने अपनी संपत्ति 447.77 करोड़ रुपये घोषित की है। वर्ष 2018 में उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ 01 लाख रुपये थी। TS सिंहदेव को अधिकांश संपत्ति विरासत में मिली है। विरासत में मिली संपत्ति में पुराना राजमहल एवं जमीन हैं। इसके अलावा व्यवसायिक प्लाट , भवन भी शामिल हैं। 
शपथ पत्र में उन्होंने अचल संपत्ति 436.71 करोड़ रुपये घोषित की है। वहीं चल संपत्ति 10 करोड़ 99 लाख रुपये की है। इनमें उन्हें विरासत में मिले जेवरात , बंदूक एवं अन्य सामान हैं। जेवरात में हीरा भी शामिल है। सिंहदेव ने हाथ मे सिर्फ 01 लाख 70 हजार रुपये नकद होना बताया है। TS सिंहदेव के पास अन्य चल संपत्ति में बैंक खातों में जमा रकम , बीमा , बैंक व फर्मों की हिस्सेदारी तथा निवेश की रकम शामिल है।

उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव कार के शौकीन हैं। उनके पास आडी , मर्सिडीज भी है। सिंहदेव के पास वर्ष 2006 माडल की होंडा सिविक कार , 2012 माडल के महिंद्रा XUV 500 , हुंडई वरना कार 2012 , ऑडी कार 2014 माडल एवं मर्सेडीज कार 2017 माडल शामिल हैं।

TS सिंहदेव की चल संपत्ति बढ़ी है लेकिन अचल संपत्ति में पांच वर्ष में 52 करोड़ रुपये की कमी आई है। चल संपत्ति 26 लाख 21 हजार रुपये बढ़ी है। TS सिंहदेव की अचल संपत्ति वर्ष 2018 में 478.84 करोड़ रुपये थी जो घटकर 436.71 करोड़ रुपये हो गई है। सिंहदेव की चल संपत्ति वर्ष 2018 में सिंहदेव की चल संपत्ति 10 करोड़ 73 लाख 12 हजार रुपये थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 10 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये हो गई है।

TS सिंहदेव ने पहली बार 2008 मे अंबिकापुर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हर चुनाव में वे संपत्ति का ब्यौरा देते है। पिछले 15 वर्ष में उनकी संपत्ति घट रही है। सिंहदेव द्वारा वर्ष 2013 में अपनी कुल संपत्ति 561.50 करोड़ रुपये घोषित की थी। वर्ष 2018 में यह संपत्ति करीब 61.49 करोड़ घट गई थी। वहीं 2023 में उनकी संपत्ति 52 करोड़ रुपये घटकर 447.77 करोड़ रुपये रह गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/