पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / पूर्व CM भूपेश बघेल के 05 समर्थक गिरफ्तार , कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को भेजा गया जेल / मशहूर एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में मौत , छत्तीसगढ़ की बहू थी एक्ट्रेस , मौत से पहले स्टेटस पर लिखी यह बात / जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट , इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा / 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत की चुनावी सभा मे भीड़ बढ़ाने के लिए स्कूली छात्रों को भेजना प्राचार्य को पड़ गया भारी

   cgwebnews.in   

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत की चुनावी सभा मे भीड़ बढ़ाने के लिए स्कूली छात्रों को भेजना प्राचार्य को पड़ गया भारी

16.56

कोरिया
कोरिया  05 नवंबर 2023 -  चुनावी जनसभा में स्कूली बच्चों के शामिल होने के मामले में प्राचार्य पर गाज गिर गयी है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की चुनावी सभा में विद्यालय के बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इस मामले में शिकायत की गयी थी। वहीं स्कूली बच्चों का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद अब कलेक्टर ने संज्ञान लिया है। कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लहेंग ने स्वामी आत्मानंद स्कूल करजी के प्रिसंपल को आचार संहिता के उलंघन का नोटिस शुक्रवार को जारी किया था। वहीं निगरानी दल की रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने आज प्रिंसपल देवकरण सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल कोरिया के बैकुंठपुर अंतर्गत पटना के करजी मैदान में विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस के स्टार प्रचारक चरणदास महंत की सभा थी। सभा में आत्मानंद स्कूल के बच्चे बकायदे ड्रेस में शामिल हुए। स्कूली बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक अंबिका सिंहदेव ने फोटो भी खिंचवाई थी।कलेक्टर ने इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक अंबिका सिंहदेव को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है।

स्कूली बच्चों ने अतिथियों को गुलदस्ता एवं फूल देकर स्वागत किया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लहेंग ने इसे आचार संहिता का उलंघन मानते हुए अंबिका सिंहदेव को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/