छत्तीसगढ़ - ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी , पति-पत्नी और दो साल के माशूम की बेरहमी से हत्या / IMD ने छत्तीसगढ़ में 05 दिनों के लिए किया येलो अलर्ट जारी , आँधी के साथ तेज बारिश की संभावना / छत्तीसगढ़ - ढाबे में खाना खाने के बाद पैसे नही देना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी , SP ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - खत्म हुआ 10वी और 12वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार , आज होगा रिजल्ट जारी / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में ED की जांच हुई तेज , कई पुलिस वालों को किया समंस जारी / छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत , दो युवतियां घायल  / कोरेक्स और बोनफिक्स के बाद अब कंडोम से युवा कर रहे है नशा , फ्लेवर्ड कंडोम बनी नशेड़ियों की पहली पसंद / छत्तीसगढ़ - व्यापम ने तीसरी बार बदली प्रवेश परीक्षा की तारीख , अब इन तारीखों पर होगा एग्जाम / छत्तीसगढ़ - निजी हॉस्टल में हिन्दू संगठन ने दी दबिस , युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली युवती / 
विवाहिता को तांत्रिक से हुआ प्यार , देवर ने किया विरोध तो लगा दिया रेप का आरोप , फिर हुआ यह,,,

   cgwebnews.in   

विवाहिता को तांत्रिक से हुआ प्यार , देवर ने किया विरोध तो लगा दिया रेप का आरोप , फिर हुआ यह,,,

16.85

उत्तर प्रदेश
बांदा 17 अक्टूबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक पर उसकी भाभी ने रेप का आरोप लगाया था. कथित तौर पर इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला और उसके तांत्रिक प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज की. साथ ही महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला अतर्रा थाना इलाके के एक मोहल्ले का है. यहां रहने वाला एक युवक घर से मजदूरी करने के बहाने निकला और जहरीला पदार्थ खा लिया. रास्ते में अचेत अवस्था में पड़ा देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि आत्महत्या करने वाले बेटे की भाभी के पेट में गांठ थी. इलाज के लिए उसे एक तांत्रिक के पास गए थे. फिर तांत्रिक घर आने-जाने लगा. कई बार तो रात में घर में ही रुकता था. यह देखकर युवक विरोध करने लगा तो उसकी भाभी ने उस पर रेप और छेड़खानी का आरोप लगाकर थाने में शिकायत कर दी।

मृतक की मां का आरोप है कि बहू और उसके तांत्रिक दोस्त से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला और तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज की और महिला को गिरफ्तार कर लिया है. तांत्रिक की तलाश जारी है।

DSP जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अतर्रा थाना इलाके के रहने वाले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है. जांच में पता चला है कि मृतक अपनी भाभी की प्रताड़ना से परेशान रहता था. उसकी भाभी उसके खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोप लगाकर थाना में शिकायत करती थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/