रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - थाने में पूछताछ के दौरान महिला से बदसलूकी करना आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ लाईन अटैच / छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट / 
NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा सड़क हादसा , पुलिस बस और बाईक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा सड़क हादसा , पुलिस बस और बाईक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत

89.64

रायगढ़
रायगढ़ 29 सितंबर 2023 - PM मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस जवानों की बस और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 3 युवकों में 2 की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे है। बताया जा रहा है कि NH-49 पर पुलिस बस स्कार्पियों वाहन को ओव्हर टेक करने के दौरान ये हादसा घटित हुआ। घटना रायगढ़ जिला के खरसिया थाना क्षेत्र का है। 

30 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के लिए प्रदेश भर से पुलिस जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है। रायगढ़ जिला से भी पीएम ड्यूटी के लिए बल की मांग की गयी थी। पुलिस लाइन से बस क्रमांक CG 03 5354 में पुलिस जवानों को बिलासपुर रवाना किया गया था। रायगढ़ से अभी बस रवाना ही हुई थी, तभी रायगढ़-बिलासपुर NH- 49 के बरगढ़ पतरापाली क्षेत्र में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सक्ती की ओर से रायगढ़ आ रही तेज रफ्तार बाइक और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गया।

इस हादसे में बाइक सवार बालोद निवासी बैजनाथ कंवर ,-जांजगीर चांपा निवासी टीकाराम कुर्मी और रवि कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में बस और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया। रवि को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ​​​

खरसिया पुलिस ने बताया कि यह हादसा स्कार्पियो को ओव्हरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/