प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
छत्तीसगढ़ में बदला चुनावी समीकरण , इन दो पार्टी में हुआ गठबंधन , साथ मिलकर लड़ेंगे सभी 90 सीटों पर चुनाव

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में बदला चुनावी समीकरण , इन दो पार्टी में हुआ गठबंधन , साथ मिलकर लड़ेंगे सभी 90 सीटों पर चुनाव

67.91

रायपुर
रायपुर 25 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के बीच समझौता हो गया है। दोनों पार्टी विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ेगें। बसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच चुनावी समझौते के तहत सीटों का बंटवारा भी फाइनल हो गया है।

बसपा और गोंगपा के बीच हुए समझौते के तहत राज्‍य की 90 में से 53 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर गोंगपा अपने प्रत्‍याशी खड़ा करेगी। बता दें कि दोनों पार्टियों का जांजगीर चांपा क्षेत्र में अच्‍छा प्रभाव है। पिछले चुनाव में बसपा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 2018 में बसपा के दो विधायक चुने गए थे। इस बार बसपा ने पहले अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद पार्टी ने अपने 9 प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

राजनीतिक विश्‍लेषकों के अनुसार गोंगपा का छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्‍य प्रदेश के भी आदिवासी क्षेत्रों में अच्‍छा प्रभाव है। हालांकि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से गोंगपा यहां एक भी सीट नहीं जीत पाई है। 1998 में गोंगपा के अध्‍यक्ष हीरा सिंह मरकाम ने तनाखार सीट से जीत दर्ज की थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में हीरा सिंह मरकाम पाली-तानाखार सीट पर दूसरे स्‍थान पर थे। 9656 वोट से कांग्रेस के मोहित राम ने उन्‍हें हरा दिया था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/