छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / 
छत्तीसगढ़ - राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव , अब ट्रेन से बल्कि इस मार्ग से जाएंगे बिलासपुर , देखे पूरा शेड्यूल

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव , अब ट्रेन से बल्कि इस मार्ग से जाएंगे बिलासपुर , देखे पूरा शेड्यूल

17.55

रायपुर
रायपुर 24 सितंबर 2023 - राहुल गांधी सोमवार की सुबह 09 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे सुबह 07.15 की रेगुलर फ्लाइट से वो दिल्ली एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। हालांकि राहुल गांधी को रायपुर से बिलासपुर ट्रेन के रास्ते ले जाने की कांग्रेस ने तैयारी की थी, लेकिन ट्रेन की लेट लतीफी की वजह से प्रोग्राम बदल सकता है। जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी सड़क मार्ग से रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 07:15 बजे इंडिगो की रेगुलर फ्लाइट से राहुल गांधी दिल्ली से रवाना होंगे और सुबह 09 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहीं सुबह 11:45 पर सड़क मार्ग से रायपुर से बिलासपुर के लिए वो रवाना होंगे। दोपहर 02 बजे से लेकर दोपहर 03:30 बजे तक बिलासपुर में कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 03:35 पर बिलासपुर से रवाना होकर शाम 05:45 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 08:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विस्तारा की नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चर्चा ये भी है कि आने के दौरान राहुल गांधी ट्रेन से रायपुर तक का सफर कर सकते हैं। हालांकि ये रेल की टाइमिंग पर निर्भर करेगा।

इधर राहुल से बिलासपुर सफर के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात थाने में पुलिस की अहम बैठक में तय किया गया है। रास्ते में पुलिस बल की तैनाती होगी। बैठक में आईजी, एसएसपी सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। राहुल गांधी सड़क मार्ग के जरिये करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। सुरक्षा में 400 से अधिक पुलिस और अधिकारी मौजूद रहेंगे। रायपुर से बिलासपुर रूट पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/