प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
बड़ी खबर - कांग्रेस विधायक का युवक के साथ अश्लील VIDEO वायरल , भीतर देखे तश्वीर

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर - कांग्रेस विधायक का युवक के साथ अश्लील VIDEO वायरल , भीतर देखे तश्वीर

83.69

मध्य प्रदेश
ग्वालियर 24 अगस्त 2023 - ग्वालियर के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 6 मिनट 37 सेकंड के इस वीडियो में सुरेश राजे एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो किसी होटल के कमरे में शूट किया गया है।

यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है हालांकि, यह साफ नहीं है कि ये कब का है और किसने बनाया। वीडियो की शुरुआत में युवक विधायक से कहता नजर आ रहा है कि आप कभी मौका दीजिए। हम आपको खुश कर देंगे। इसके बाद वीडियो में पोर्न क्लिप का ऑडियो सुनाई देने लगता है।

विधायक का कहना है कि विरोधी मुझे फंसाने के लिए पिछले चार-पांच महीनों से षड्यंत्र कर रहे हैं। मामले की शिकायत साइबर सेल में की जाएगी। वहीं, भाजपा ने वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी से जवाब मांगा है।

विधायक सुरेश राजे ने कहा, 'वीडियो कौन सा है, कब का है, यह मुझे नहीं मालूम। फिलहाल, मैं क्षेत्र के इंटीरियर इलाके में हूं। मीडिया के जरिए सूचना मिली कि वीडियो सामने आया है। चुनाव करीब हैं इसलिए विरोधी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।'

राजे ने बताया, 'मुझसे कुछ लोग पिछले चार-पांच महीनों से 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। मुझे नहीं मालूम कि वीडियो में क्या है? वीडियो में दिख रहा युवक कौन है?

उन्होंने कहा, 'साजिश करने वाले लोग मुझे फोन नहीं करते थे। न वीडियो कॉल, न ही वॉट्सऐप कॉल करते थे..सिर्फ मैसेज करके पैसे मांगते थे। यह एडिटेड वीडियो है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।'

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस के एक विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना होगा कि क्या यही उनकी पार्टी के संस्कार हैं? कांग्रेस के कई और बड़े नेताओं के इसी प्रकार के कुकर्मों की भी चर्चा बाजार में जोरों पर है। देखना होगा कि वो कब सामने आएंगे?

वीडियो के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ मालूम नहीं है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने भी इस बारे में जानकारी होने के संबंध में इनकार कर दिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/