छत्तीसगढ़ - गिरफ्तारी के डर से शिक्षक हुआ फरार , पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार , पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा / आयुष शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई / आरक्षक पर आया महिला ASI का दिल , चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो हुए फरार , IG ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / 
छत्तीसगढ़ - महिला और दो बच्चो की नदी में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - महिला और दो बच्चो की नदी में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

46.63

रायगढ़
रायगढ़ 14 अगस्त 2023 - रायगढ़ के मांड नदी में एक महिला और दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि नदी में लाश दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की जांच में महिला और बच्चों की पहचान नही हो सकी हैं। पुलिस मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी हैं। महिला और बच्चों ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की या फिर किसी ने तीनों की हत्या कर लाश को नदी में ठिकाने लगा दिया ? इस बात का खुलासा पुलिस की प्राथमिक जांच में नही हो सका हैं। मामला भूपदेवरपुर क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में बहने वाली मांड नदी में सोमवार को तीन लाशे तैरते हुई मिली। स्थानीय लोगों ने जब इसे देंखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा हैं कि महिला की उम्र 36 से 40 वर्ष के बीच हैं, जबकि दोनों बच्चों की उम्र 4 से 5 और 6 से 7 साल की बतायी जा रही हैं। घटना की शुरुआती जांच में महिला के अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की आशंका जतायी जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में महिला और दोनों बच्चों की पहचान नही हो सकी हैं। आसपास के थाना में गुम इंसान की जानकारी के साथ ही तीनों के फोटो भेजकर पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस का कहना हैं कि महिला और बच्चों की मौत नदी में डूबने से हुई या फिर उन्हे किसी ने मारने के बाद नदी में फेंक दिया, ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/