छत्तीसगढ़ - डिप्टी रेंजर दुबे की पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई , फिर मारते हुए लेकर गए थाने , जाने क्या है मामला / एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 51 दिन के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये CM केजरीवाल लेकिन नही कर सकेंगे यह चार काम  / छत्तीसगढ़ - कार में आपत्तिजनक समान के साथ डाटा एंट्री आपरेटर की लाश मिलने से मची सनसनी / छत्तीसगढ़ - शिक्षक ने अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - मालवाहक और कार में जबरजस्त टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौत और तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान / पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / 
नहाते वक्त तालाब में डूबने से चार बच्चो की मौत , बच्चो की मौत के बाद गॉंव में पसरा सन्नाटा

   cgwebnews.in   

नहाते वक्त तालाब में डूबने से चार बच्चो की मौत , बच्चो की मौत के बाद गॉंव में पसरा सन्नाटा

76.55

मध्य प्रदेश
कटनी 13 अगस्त 2023 - तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के नैंगवां गांव के चार बच्चे साइकिल से पिपरिया परौहा मार्ग पर बन रहे तालाब में नहाने उतरे थे। गहरे पानी में चले जाने से चारों बच्चे डूब गए। दोपहर बाद तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

तालाब के पास बच्चों की साइकिल व कपड़े रखे मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद चारों बच्चों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए।

जानकारी के अनुसार नैंगवा निवासी धर्मवीर (11) पिता रामकुमार वंशकार , शौर्य (13) पिता अवधेश सिंह , मयंक (13) पिता काशीराम यादव और शशि (14) पिता गजराज सिंह रविवार को सुबह 11 बजे के लगभग घर से साइकिल लेकर घूमने निकले थे, लेकिन दोपहर बाद तक घर वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी खोजबीन शुरू की।

इस बीच स्वजन को जानकारी लगी कि गांव से लगभग दो किमी की दूरी पर पिपरिया परौहा मार्ग पर मत्स्य विभाग के बनाए जा रहे तालाब के पास उनको मैदान में देखा गया था। जिसके बाद स्वजन उनकी खोज में तालाब के पास पहुंचे तो उनकी साइकिल व कपड़े रखे मिले।

नैगवां गांव के चार बच्चों की एक साथ हुई मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। लोग स्लीमनाबाद अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस जैसे ही बच्चों के शव पीएम के लिए मरचुरी में रखवाने ले जाने लगी स्वजन शवों से लिपट गए। अस्पताल में स्वजन की चीख पुकार से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। पुलिस ने चारों शवों को मरचुरी में रखवाया है और सोमवार की सुबह उनका पीएम कराया जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/