c
छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - देर रात घर मे घुसे दो युवक , नाबालिग के साथ करना चाहते थे गैंगरेप , फिर हुआ यह / जांजगीर चाम्पा - मुन्ना सिंह की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस पूछताछ में जुटी / छत्तीसगढ़ - जल्द ही बिना रुपये दिए भी मिलेगी सरकारी दुकानों में शराब , लेकिन करना होगा यह काम / छत्तीसगढ़ - बोर्ड में पूरक आने पर एक और छात्रा ने की खुदकुशी , अब तक इतने छात्र लगा चुके है मौत को गले / छत्तीसगढ़ में EOW और ACB को साय सरकार ने किया फ्री हैंड?? , अब होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही / हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , कोलकाता के तीन कॉलगर्ल के साथ दो युवक गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - शादी नही होने से परेशान था युवक , हॉटल में लिया कमरा और लगा ली फाँसी / सक्ती - घर से दूर संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस मौके पर मौजूद / 
NH-49 पर बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत

   cgwebnews.in   

NH-49 पर बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत

33.78

रायगढ़
रायगढ़ 13 अगस्त 2023 - रायगढ़ जिले के ग्राम कांसीचुंआ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़-खरसिया मार्ग पर ग्राम कांसीचुंआ के पास NH- 49 पर खरसिया की तरफ से आ रही कार क्रमांक CG 04 NS 6248 ने बाइक सवार एक ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

टक्कर से बाइक के साथ कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ये कार राहुल ट्रैवल्स की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद भूपदेवपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सवार जैसे ही आगे बढ़ा कि खरसिया की तरफ से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/