छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने EOW की पूछताछ में खोले महादेव सट्टा एप के बड़े राज , अब कई बड़े मगरमच्छ जाएंगे अंदर / छत्तीसगढ़ - वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर थाने में भिड़े पुलिसकर्मी , SP ने सभी को किया लाइन अटैच / छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - CM विष्णुदेव साय का एडिटेड VIDEO वायरल कर बुरे फंसे पार्षद महोदय , दर्ज हुआ FIR / छत्तीसगढ़ में मौषम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - डिप्टी रेंजर दुबे की पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई , फिर मारते हुए लेकर गए थाने , जाने क्या है मामला / एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 51 दिन के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये CM केजरीवाल लेकिन नही कर सकेंगे यह चार काम  / छत्तीसगढ़ - कार में आपत्तिजनक समान के साथ डाटा एंट्री आपरेटर की लाश मिलने से मची सनसनी / 
पति के रोज नहीं नहाने से नाराज पत्नी ने मांगा तलाक , परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा अनूठा मामला

   cgwebnews.in   

पति के रोज नहीं नहाने से नाराज पत्नी ने मांगा तलाक , परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा अनूठा मामला

72.87

मध्य प्रदेश
विदिशा 09 अगस्त 2023 - पति के रोज नहीं नहाने से नाराज पत्नी ने परिवार परामर्श केन्द्र  पहुंचकर तलाक  दिलाने की गुहार लगाई है। पत्नी का आरोप है कि वह शराब भी पीता है जिससे मुंह से दुर्गंध आती है। दोनों की काउंसलिंग की गई, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्हें कानूनी सलाह दी गई है।

जब तक तलाक नहीं होता पति को भरण पोषण की राशि देने पर भी सहमति बनाई गई है। कोतवाली स्थित परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर मदनकिशोर शर्मा ने बताया कि आठ साल पहले राजशेखर का विवाह राखी ( दोनो का परिवर्तित नाम ) के साथ हुआ था। उनका एक बेटा भी है लेकिन पति की हरकतों से पत्नी परेशान है।

उन्होंने पत्नी के हवाले से बताया कि उसका पति रोज नहाता नहीं है और शराब पीने के कारण उसके मुंह से बदबू आती है। शराब के नशे में वह उसके साथ मारपीट भी करता है, जिससे वह तंग आ चुकी है। वह पिछले करीब एक साल से मायके के पास ही किराए के मकान में अपने बेटे के साथ अकेली रह रही है। पिछले कुछ दिन पहले ही उसने परिवार परामर्श केन्द्र में आवेदन देकर तलाक की मांग की थी।

जब दोनों को बुलाकर कांउसलिंग की गई तो पति का कहना था कि पत्नी उस पर शक करती है और उसकी निगरानी करती है। उसका कहना था कि कई बार जल्दी में कहीं जाने के कारण में नहीं नहा पाता, तो अब रोज नहाना शुरू कर दूंगा, लेकिन पत्नी ने उसके साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें कानूनी सलाह दी है। जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता, तब तक पति अपनी पत्नी और बेटा को भरण पोषण की राशि देता रहेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/