छत्तीसगढ़ - कार में आपत्तिजनक समान के साथ डाटा एंट्री आपरेटर की लाश मिलने से मची सनसनी / छत्तीसगढ़ - शिक्षक ने अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - मालवाहक और कार में जबरजस्त टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौत और तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान / पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार , EOW की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल को लेकर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति , कही यह बात / 
चंबल में आतंक का पर्याय रहे पूर्व डाकू मलखान सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ , जाने मलखान सिंह के बारे में

   cgwebnews.in   

चंबल में आतंक का पर्याय रहे पूर्व डाकू मलखान सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ , जाने मलखान सिंह के बारे में

51.91

मध्य प्रदेश
भोपाल 09 अगस्त 2023 - कभी चंबल के बीहड़ों में आतंक का पर्याय रहे पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। मलखान सिंह पहले भी कई राजनीतिक दलों के साथ रह चुके हैं। वह पूर्व में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। वहीं, निवाड़ी के संतोष शर्मा ने भी समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

मलखान सिंह ने 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया और टिकट नहीं मिलने पर 2019 में पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में शामिल हो गए थे और चुनाव भी लड़ा।

मलखान सिंह की पत्नी ललिता राजपूत गुना की सुगनयाई ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। मलखान सिंह अनुसूचित जाति (एससी) से आते हैं।

ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के लिए ऐसे नेता एससी वोटों का ध्रुवीकरण करते रहे हैं। मलखान सिंह के मामले में भी इसी गणित ने काम किया है। वे क्षत्रिय खंगार महासभा से भी जुड़े रहे हैं।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि पहले अन्याय के विरुद्ध बंदूक उठाई थी और आज भी अन्याय के विरुद्ध बिगुल बजाया है। भाजपा को सिद्धांत वाली पार्टी जानकर प्रचार किया था लेकिन आज सच से पर्दा उठ चुका है। इसलिए भाजपा को छोड़ दिया। अब हम कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे और कमल नाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/