c
सट्टे के गढ़ सक्ती में पुलिस का एक और प्रहार , राम मंदिर के पास से ऑनलाईन सट्टे का बड़ा बुकी गिरफ्तार / दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर BCA के छात्र ने लगाई फाँसी , छात्र की हालत देखकर सदमे में परिजन / राहुल गांधी को जिताने नही बल्कि हराने के लिए रायबरेली गए है भूपेश बघेल , पूर्व कांग्रेस नेत्री का आरोप  / छत्तीसगढ़ - विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने लॉज में दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - सनकी युवक ने इस वजह से एक ही परिवार के 05 लोगो को उतारा मौत के घाट , 05 साल पहले वो,, / छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी 50 हजार की सुपारी , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे / छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - देर रात घर मे घुसे दो युवक , नाबालिग के साथ करना चाहते थे गैंगरेप , फिर हुआ यह / 
मानसून हुआ कमजोर , थम गई बारिश , जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

   cgwebnews.in   

मानसून हुआ कमजोर , थम गई बारिश , जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

35.71

रायपुर
रायपुर 09 अगस्त 2023 - जुलाई में हुई अच्छी बारिश के बाद अब अगस्त के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इसके चलते बारिश भी थम सी गई है और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। विभाग का कहना है कि कम से कम सप्ताह भर तो कम बारिश कम ही होगी। फिलहाल अरब सागर से काफी मात्रा में नमी आ रही है, इसके प्रभाव से ही बादल छा रहे है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में हल्के बाद छाए रहे, इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। मालूम हो कि प्रदेश में पांच अगस्त तक 616.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में तीन फीसद कम है। इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में 1074.6 मिमी वर्षा हुई है और सरगुजा में सबसे कम 327.9 मिमी वर्षा हुई है। रायपुर में 775.2 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 36 फीसद ज्यादा है।

मौसम विभाग के महानिदेशक एम मोहपात्रा ने बताया कि मानसून अब कमजोर चरण में आ चुका है। मानसून के एक्टिव फेज के अब वीक फेज की उम्मीद है। अगले कम से कम एक सप्ताह तो प्रायद्विपीय और मध्यभारत में कम बारिश के आसार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून अब तक सामान्य रहा है। 06 अगस्त तक देश में तीन फीसद ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 23 फीसद कम बारिश हुई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

BREAKING
सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे
https://free-hit-counters.net/