छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / 
16 साल की नाबालिग को बंधक बना कर चार दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार ,,

   cgwebnews.in   

16 साल की नाबालिग को बंधक बना कर चार दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार ,,

32.90

बिहार
सासाराम 25 अगस्त 2020 - बिहार के रोहतास जिले के चेनारी में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दो मनचलों ने 16 साल की लड़की को अगवा कर लिया और उसे एक मकान में कैद कर चार दिन तक दरिंदगी की. यह घटना 18 अगस्त की है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की सिलाई सीखने जा रही थी. इस दौरान दो युवकों ने उसे अपनी बाइक पर जबरन बिठा लिया और उसे सासाराम ले गए. यहां किराए के मकान में आरोपियों ने पीड़िता को चार दिन तक बंद रखा और उसके साथ रेप किया.

पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में 22 अगस्त को चेनारी थाना में शिकायत की. पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई में अपहृत लड़की को रिहा करवाया. साथ ही आरोपी दोनों युवकों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने सासाराम सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया है. पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है. यहां तक कि पीड़ित लड़की को भी मीडिया से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है.

मेडिकल जांच करने वाली डॉक्टर ने की रेप की पुष्टि

पीड़िता का मेडिकल जांच करने वाली डॉक्टर नीतू कुमारी ने लड़की के साथ रेप की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि पीड़िता ने उन्हें पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने बताया कि लड़की के साथ रेप हुआ है, जो मेडिकल रिपोर्ट में भी स्पष्ट आएगा.

रेप के आरोपी दोनों युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. चेनारी थाना में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार पीड़ित लड़की को लेकर मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल पहुंचे. इस दौरान सवाल पूछने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया. उन्होंने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि विशेष जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ही दे पाएंगे.

इस दौरान जब मीडिया ने पीड़िता का बयान लेना चाहा तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. बताया जा रहा है कि गरीब परिवार से होने के कारण पीड़ित लड़की के परिजन काफी सहमे हुए हैं. पुलिस के सामने वो भी मीडियाकर्मियों से कुछ भी बोलने से बचते रहे है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/