रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - थाने में पूछताछ के दौरान महिला से बदसलूकी करना आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ लाईन अटैच / छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट / 
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना BSC की छात्रा को पड़ गया भारी , मिलने से मना करने पर किया अतरंग पलो के वीडियो को वायरल ,,

   cgwebnews.in   

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना BSC की छात्रा को पड़ गया भारी , मिलने से मना करने पर किया अतरंग पलो के वीडियो को वायरल ,,

88.98

रायगढ़
रायगढ़ 24 अगस्त 2020 - सोशल मीडिया जहां एक ओर आरामदायक है वहीं कहीं न कहीं इससे लापरवाही के चलते बड़े हादसे हो जाते हैं। नतीजन कई हादसे और अपराध हो जाते हैं। ताजा मामला एक रायगढ़ से आया है जहां एक बीएससी की छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती करके ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो वायरल करने की भी धमकी दी। चक्रधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक एक 22 वर्षीया बीएससी की छात्रा रायगढ़ शहर में रहकर पढ़ाई कर रही है। कुछ समय पहले उसकी लाइक एप के जरिए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी बबलू सरोज से दोस्ती हुई थी।

कुछ दिन तक बातचीत चलती रही और फिर बबलू उससे मिलने के लिए रायगढ़ आ गया। यहां ढिमरापुर में रहकर वह फाल्स सीलिंग और डेकोरेशन का काम करने लगा शादी का झांसा देकर युवक ने पहले तो छात्रा से दुष्कर्म किया। फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। छात्रा ने जब शादी के दबाव बनाया तो युवक ने उसकी फोटो वायरल कर दी। चक्रधर नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी की बात कर किया दुष्कर्म -

दोनों के बीच बातचीत होती रही और एक दिन आरोपी बबलू ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। इसके अगले दिन पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मिला और घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद बाइक पर बोइरदार स्थित एक परिचित के घर ले गया। आरोप है कि वहां शादी की बात कर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो ले ली।

शादी के दबाव से वायरल की फोटो -

छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद बबलू ने उसे कॉल किया और मिलने के लिए बुलाया। मना किया तो अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए बबलू से कहा तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/