प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
घर में नाबालिग को देख कर चोरो की बिगड़ी नियत , चोरी के साथ दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम ,,

   cgwebnews.in   

घर में नाबालिग को देख कर चोरो की बिगड़ी नियत , चोरी के साथ दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम ,,

82.78

उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर 23 अगस्त 2020 - उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में किसान की नाबालिग बेटी घर में घुसे चोरों की बदनीयत का शिकार हो गई। घर में लूट के इरादे से घुसे युवकों ने रकम और जेवर ना मिलने पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली ये घटना काशीपुर क्षेत्र में हुई। जहां एक परिवार अपने फार्म पर खेतीबाड़ी करता है। बुधवार रात घर के सभी सदस्य फार्म पर गए हुए थे। घर में केवल परिवार का मुखिया और नाबालिग बेटी थी। तभी रात 12 बजे 4 युवक चोरी के इरादे से घर में घुसे और पिता-बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। दोनों के बेहोश होते ही युवक घर में रखी नगदी और जेवर ढूंढने लगे। काफी कोशिश के बाद भी जब युवकों के हाथ रकम नहीं लगी तो दो युवकों ने बेहोश नाबालिग से दुष्कर्म किया। घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद चारों युवक वहां से फरार हो गए। सुबह जब किसान का बेटा घर पहुंचा तो पिता और बेटी दोनों बेहोशी की हालत में मिले। जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रखी नगदी सुरक्षित मिली।

बाद में नाबालिग ने चारों युवकों की गंदी हरकत के बारे में पुलिस को बताया। नाबालिग संग दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस मामले में वेदप्रकाश उर्फ मोहित, मंयक शर्मा उर्फ पंडित, अजय कुमार और धीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वेदप्रकाश और मयंक शर्मा काशीपुर के ही रहने वाले हैं। जबकि आरोपी अजय और धीर सिंह रामनगर के रहने वाले हैं। वारदात का मास्टरमाइंड मयंक नाम का युवक बताया जा रहा है। आरोपी मयंक पीड़ित के किसी रिश्तेदार की गाड़ी चलाता है, वहीं उसके साथी मोहित की नजर भी पहले से नाबालिग पर थी। मयंक और मोहित ने ही नाबालिग संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मयंक को नाबालिग के घर में सब्जी की बिक्री से आने वाली कमाई और घर में कब कौन होता है, इसके बारे में पूरी जानकारी थी। वारदात से पहले चारों युवकों ने शराब भी पी थी। बेहोशी की दवा आरोपियों में से एक युवक ठाकुरद्वारा यूपी से लेकर आया था। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/