छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - थाने में पूछताछ के दौरान महिला से बदसलूकी करना आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ लाईन अटैच / छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट / जांजगीर चाम्पा - इन 12 पदों पर होगी सीधी भर्ती , सैलरी 25 हजार प्रतिमाह / 
छत्तीसगढ़ मे इस तारीख के बाद से लगातार बारिश होने की संभावना , मौषम विभाग ने बताई यह वजह

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ मे इस तारीख के बाद से लगातार बारिश होने की संभावना , मौषम विभाग ने बताई यह वजह

25.57

रायपुर
रायपुर 12 जुलाई 2023 - मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से आने वाले दो से तीन दिनों में अच्छी बारिश शुरू होने की उम्मीद है, कुछ क्षेत्रों में तो भारी वर्षा भी संभावित है।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार 16 जुलाई से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के आसार है। वर्षा की गतिविधि बस्तर क्षेत्र से शुरू होकर प्रदेश भर में बढ़ेगी। बता दे कि मानसून की लेटलतीफी से प्रदेश में अभी 01 जून से लेकर अब तक की स्थिति में 16 फीसद बारिश कम हुई है, आने वाले दिनों में भरपुर बारिश की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम की गतिविधि अब बढ़ने वाली है और भरपुर वर्षा की उम्मीद है।रायपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में एआरजी सक्ती में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर , ग्वालियर , सीधीन , गया , बालूरघाट और उसके बाद उत्तर पूर्व की ओर अरूणाचल प्रदेश तक स्थित है। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/