प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में प्रधानपाठक की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में प्रधानपाठक की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी

23.85

कांकेर
कांकेर 11 जुलाई 2023 - कांकेर जिला में एक सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि सुबह के वक्त प्रिसिंपल घर से स्कूल जाने के लिए बाइक से रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक की मौत हो गयी, वही दूसरे बाइक में सवार युवक को भी गंभीर चोट आई हैं। यह हादसा पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पखांजूर के रहने वाले रविंद्र मजूमदार मरोड़ा की प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। आज मंगलवार की सुबह वो हर दिन की तरह अपनी बाइक से स्कूल जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर पीवी-33 गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रविंद्र मजूमदार गंभीर रूप से घायल हो गए और सर पर गंभीर चो आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने पुलिस को इस सड़क हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने शिक्षक रविंद्र मजूमदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/