c
पत्नी को पति से ज्यादा प्रेमी लगने लगा प्यारा , प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया कांड / छत्तीसगढ़ - पंचायत सचिव ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार , हुआ गिरफ्तार / जिला हॉस्पिटल में गब्बर इस बैक , मुर्दे का कराया सिटी स्कैन और ब्लड टेस्ट , हुआ जमकर हंगामा / छत्तीसगढ़ - धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद / पहले बेटी की सहेलियों को मीठी-मीठी बातों में फंसाती महिला , फिर उनसे कराती यह गंदा काम / जांजगीर चाम्पा जिले से जुड़े 140 करोड़ के घोटाले की तार , कई राइसमिलर ED के निशाने पर / छत्तीसगढ़ - गुरुजी अब जाएंगे शौचालय , ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने लगाई है 119 शिक्षकों की ड्यूटी / छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में मारे गए सभी 19 लोगो के 24 बच्चो को स्थानीय विधायक ने लिया गोद / गर्लफ्रैंड का खौफ ऐसा की उसके डर से घर छोड़ कर फरार हुआ युवक , जाने क्या है पूरा मामला / 
पेशाब कांड में आया नया मोड़ , पीड़ित युवक मुकरा अपने बयान से , VIDEO को बताया फर्जी

   cgwebnews.in   

पेशाब कांड में आया नया मोड़ , पीड़ित युवक मुकरा अपने बयान से , VIDEO को बताया फर्जी

23.93

मध्य प्रदेश
भोपाल 11 जुलाई 2023 - सीधी पेशाब कांड में हर दिन नया तथ्य सामने आ रहा है। सोमवार को पीड़ित दशमत रावत का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह दावा कर रहा है कि वीडियो में आरोपी प्रवेश शुक्ला जिस व्यक्ति पर पेशाब कर रहा है, वह मैं नहीं हूं। मैंने थाने जाकर भी कहा था कि वीडियों में मैं नहीं हूं, कलेक्टर साहब से भी यह कहा, लेकिन प्रवेश शुक्ला के कहने के कारण स्वीकार कर लिया था कि ठीक है, हम ही हैं।

वीडियो में वह यह जरूर कह रहा है कि उस समय मैं भी होश में नहीं था, मैंने भी दवाई (शराब) ली हुई थी। बता दें कि कुछ दिन पहले दशमत का एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें वह कह रहा था कि आरोपी प्रवेश शुक्ला को सजा मिल गई है, अब उसे छोड़ दिया जाए।

उधर, सीधी के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने दावा किया कि पेशाब कांड का वीडियो वर्ष 2020 में बनाया गया था। बनवाने वाले का भी पता चल गया है। इसे अब तक क्यों रखा गया था और अब क्यों बहुप्रसारित किया गया, इसकी पड़ताल की जा रही है, लेकिन सभी तरह की जांच में यह तथ्य पुष्ट हुआ है कि पीड़ित दशमत रावत ही वीडियो में है।

यह दूसरा अवसर है जब दशमत रावत अपने बयान से पलटा है। पेशाब कांड का वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद भी दशमत ने एक शपथ पत्र दिया था कि आदर्श शुक्ला और अन्य मेरे ऊपर दबाव बनाते हैं कि प्रवेश शुक्ला पर FIR दर्ज कराओ, हम आपको पैसा देंगे। इस शपथ पत्र में भी उसने नशे में होने की बात कही थी, साथ में यह भी कहा कि यह वीडियो फर्जी है। इस मामले में भी सीधी के एसपी ने बताया कि छानबीन में यह स्पष्ट हो चुका है कि शपथ पत्र दशमत ने आरोपी के चाचा के दबाव में बनवाया था।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/