हॉटल संस्कृति में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - मोमबत्ती की रौशनी में पेट्रोल बेचना महिला को पड़ा भारी , जल कर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - इंस्टाग्राम रिल्स बनाने के चक्कर मे युवक की हुई मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - गिरफ्तारी के डर से शिक्षक हुआ फरार , पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार , पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा / आयुष शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई / आरक्षक पर आया महिला ASI का दिल , चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो हुए फरार , IG ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / 
अंधविश्वास में चार साल के बच्चे की बलि मामला , सास और बहू को फाँसी की सजा ,,

   cgwebnews.in   

अंधविश्वास में चार साल के बच्चे की बलि मामला , सास और बहू को फाँसी की सजा ,,

19.77

बिहार
गोपालगंज 19 अगस्त 2020 - बिहार के गोपालगंज में न्याय की आस जगाने वाला एक मामला सामने आया है. यहां कोर्ट ने दो महिलाओं को फांसी की सजा सुना दी है जिन्होंने 3 साल पहले 4 साल के मासूम की बलि चढ़ाई थी. गोपालगंज के विजयीपुर थाना के छितौना गांव के विनोद साह का चार साल का बेटा देव कुमार 5 सितंबर 2017 को दिन के करीब दो बजे अपने घर के दरवाजे के समीप खेल रहा था.

इसी बीच छितौना गांव की ही एक महिला, मासूम के पास पहुंची तथा उसे आइसक्रीम देने के बहाने उसके दरवाजे से बुलाकर साथ लेकर चली गई. काफी देर तक जब मासूम घर लौटकर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की. घंटों तलाश के बाद भी देव कुमार का कहीं भी सुराग नहीं मिला. घटना के अगले दिन मासूम बच्चे का शव विनोद साह के घर के पिछले हिस्से में बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव के पास से ही खून लगा एक चाकू भी बरामद किया जिससे बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई थी.

इस घटना को लेकर विनोद साह के बयान पर विजयीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई जिसमें इसी गांव के सरजू साह की पत्नी दुर्गावती देवी और उनकी बहू सनकेशा देवी को नामजद आरोपित बनाया गया. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस आपराधिक मामले में आरोप पत्र आने के बाद सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई.

सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लवकुश कुमार के न्यायालय ने दोनों आरोपी महिलाओं को घटना के लिए दोषी करार देते हुए सोमवार को दुर्गावती देवी और सनकेशा देवी को फांसी की सजा सुनाई. सुजा सुनाए जाने के बाद मृत बच्चे के पिता विनोद साह ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शुरू से ही मुझे न्याय मिलने की उम्मीद थी. आज साबित हो गया कि ईश्वर के घर में देर भले हो पर अंधेर नहीं.
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/