बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / कांग्रेस के पूर्व विधायक को कांग्रेसियो ने मारने को दौड़ाया , पतली गली से निकले पूर्व विधायक / छत्तीसगढ़ - महिला कांग्रेस अध्यक्ष को गेस्ट हाउस में नही मिली शौचालय इस्तेमाल करने की इजाजत / पूर्व CM भूपेश बघेल के 05 समर्थक गिरफ्तार , कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी को भेजा गया जेल / मशहूर एक्ट्रेस के संदिग्ध हालत में मौत , छत्तीसगढ़ की बहू थी एक्ट्रेस , मौत से पहले स्टेटस पर लिखी यह बात / जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की सभा से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट , इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा / स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के साथ होता था ये गंदा काम , अलग-अलग राज्य की युवतियां गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - पूर्व सभापति के फार्म हाउस में ब्लास्ट , एक युवक की मौत , मौके से बारूद बरामद , पुलिस जाँच में जुटी / 
छोटू और शिवानी हत्याकांड में मिले अहम सुराग , पुलिस लाश को अब तक नही कर पाई है बरामद

   cgwebnews.in   

छोटू और शिवानी हत्याकांड में मिले अहम सुराग , पुलिस लाश को अब तक नही कर पाई है बरामद

58.67

मध्य प्रदेश
मुरैना 21 जून 2023 - प्रेम प्रसंग के कारण हत्या कर फेंके गए राधेश्याम उर्फ छोटू तोमर और शिवानी तोमर के शवों की तलाश चंबल नदी में बंद कर दी गई है। बीहड़ क्षेत्र में छानबीन कर रही पुलिस टीम को एक शर्ट और दुपट्टा मिला है, जिसे मृतक छोटू के स्वजन ने पहचाना है।

यह कपड़े मृतका के हैं या नहीं? अब इसकी जांच चल रही है। संभावना है, कि गुरुवार को इस मामले में पुलिस हत्या का केस दर्ज कर सकती है। अभी तक छोटू और शिवानी की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज है।

गौरतलब है कि प्रेम प्रसंग के चलते अंबाह थाना क्षेत्र के रतनबसई गांव निवासी शिवानी तोमर और पड़ोसी गांव बालूपुरा के राधेश्याम तोमर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। शिवानी के पिता राजपाल सिंह तोमर व अन्य स्वजन ने पुलिस को बताया था कि तीन जून को दोनों की हत्या कर शवों को चंबल नदी में फेंक दिया है।

SDRF की टीम चार दिनों से चंबल नदी में 10 से 12 किलोमीटर का क्षेत्र खंगाल चुकी है, लेकिन शवों का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को पुलिस को बीहड़ क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान एक शर्ट, एक दुपट्टा व कुछ और कपड़े मिले हैं। छोटू के परिवार ने शर्ट को छोटू और दुपट्टा शिवानी का बताया है।

पुलिस अब कपड़ों की जांच कर रही है, कि यह किसके हैं। यदि यह कपड़े शिवानी व छोटू को निकले तो यह बात भी काफी हद तक साफ हो जाएगी, कि शवों को चंबल नदी में नहीं फेंका गया है, बल्कि बीहड़ में ही कहीं दफनाया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/